बांदा: मेडिकल कॉलेज में वार्ड के बाहर से मृत नवजात का शव उठा ले गए कुत्ते, मचा हड़कंप

यूपी के बांदा स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से एक दिल नहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में वार्ड के बाहर सो रहे परिजनों के पास से आवारा कुत्ते एक मृत नवजात शिशु का शव उठाकर ले गए. इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा ,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना घटी है. बड़ोखर गांव निवासी गणेश की पत्नी को देर रात डिलीवरी के दौरान मृत बच्चा पैदा हुआ था. डॉक्टरों द्वारा महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया, जबकि परिजन वार्ड के बाहर बच्चे के शव के साथ मौजूद थे. रात में परिजनों के सो जाने के दौरान आवारा कुत्ते वार्ड के बाहर से मृत बच्चे के शव को उठाकर ले गए. नींद खुलने पर परिजनों को शव गायब मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement

पीड़ित पिता ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

पीड़ित गणेश ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गणेश ने कहा कि उनका बच्चा मृत पैदा हुआ था, लेकिन अगर कोई जीवित बच्चा होता तो भी आवारा कुत्ते उसे ऐसे ही घसीट कर ले जाते. उन्होंने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज के साथ ऐसा हादसा न हो.

स्थानीय लोगों का गुस्सा और अस्पताल में हड़कंप

इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सरकार अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, फिर भी आवारा कुत्ते परिसर में बेखौफ घूम रहे हैं. घटना के बाद से पुलिस अधिकारी और अस्पताल प्रशासन जांच पड़ताल में जुटा है.

Advertisement

प्रिंसिपल डॉ. सुनील कौशल ने दिए जांच के आदेश

मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुनील कौशल ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. प्रिंसिपल ने बताया कि अस्पताल में गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरों समेत सुरक्षा के सभी इंतजाम मौजूद हैं और स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि परिजनों को बच्चा सुपुर्द कर दिया जाता है और मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »