पत्नी के चरित्र पर शक और... बांदा में पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या

बांदा के खप्टिहा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. बताया गया कि पत्नी के अवैध संबंधों और व्यवहार से परेशान पति ने वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों ने प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप लगाया है.

Advertisement
(File Photo: ITG). (File Photo: ITG).

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 25 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. यह खौफनाक घटना खप्टिहा गांव में हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी बजरंगी प्रजापति अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों और व्यवहार से मानसिक रूप से बेहद परेशान था.

Advertisement

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, बजरंगी की पत्नी का व्यवहार लंबे समय से संदिग्ध था. वह अक्सर बिना बताए कई दिनों तक घर से गायब रहती थी, जिससे बजरंगी तनाव में था. पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते थे. सोमवार की सुबह यह विवाद खूनी रूप ले बैठा और आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद बजरंगी कुछ समय के लिए मौके से फरार हो गया.

मृतक की फाइल फोटो.

यह भी पढ़ें: बकरी चोर गैंग पर बांदा पुलिस का बड़ा एक्शन... मुठभेड़ में 7 बदमाश गिरफ्तार, 3 को लगी गोली

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम DSP राजवीर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में घरेलू कलह और अवैध संबंधों की आशंका सामने आई है. वहीं मृतका के परिजनों का आरोप है कि बजरंगी ने लगातार प्रताड़ना के बाद उनकी बेटी की हत्या की.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

DSP राजवीर सिंह ने बताया कि थाना पैलानी क्षेत्र के खप्टिहा गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »