UP: रोते बच्चों के बीच फंदे पर झूलते मिले पति-पत्नी... लव मैरिज का दर्दनाक अंत!

बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलिकौर गांव में पति-पत्नी के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले. बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. दोनों ने सात साल पहले लव मैरिज की थी. पुलिस के अनुसार घरेलू कलह और शराब की लत के चलते आत्महत्या की आशंका है.

Advertisement
गांव में मचा मातम.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG) गांव में मचा मातम.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दंपति के शव फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलिकौर गांव की है, जहां शनिवार को घर के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी तब हुई जब घर के पास मौजूद बच्चे रोते हुए बाहर आए और आसपास के लोगों को बुलाया.

Advertisement

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घर के अंदर की स्थिति का जायजा लिया और प्रारंभिक साक्ष्य जुटाए.

यह भी पढ़ें: UP: बांदा में सराफा व्यापारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, 2 घंटे बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, मृतक दंपति ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था. शनिवार को भी घरेलू कार्यों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यह घटना सामने आई.

घटनास्थल की जांच और पोस्टमार्टम

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घर से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए. मृतकों की पहचान लल्लू (28) और उनकी पत्नी गोमती (24) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले.

Advertisement

परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर में उनके दो छोटे बच्चे मौजूद थे, जो रोते हुए पड़ोसियों को सूचना देने पहुंचे. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है.

घरेलू कलह और नशे की आदत का जिक्र

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक लल्लू बटाई पर खेत लेकर खेती करता था और उसे शराब की लत थी. नशे की वजह से घर में अक्सर विवाद होता रहता था. परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था और शनिवार को भी विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों ने अलग-अलग कमरों में आत्महत्या कर ली.

मामले में सौरभ सिंह (डीएसपी) ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया. साक्ष्य एकत्र करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement