बहराइच: तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में तीन सहेलियों ने भी गंवाई जान

Bahraich News: 14 साल की महक तालाब में फल तोड़ने गई थी. तभी वह डूबने लगी. ये देख उसके साथ गई तीन नाबालिग लड़कियां भी पानी में कूद गईं. लेकिन बदकिस्मती से कोई भी बाहर नहीं निकल सका. घटना में चारों बच्चियों की मौत हो गई.

Advertisement
बहराइच: तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत बहराइच: तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत

राम बरन चौधरी

  • बहराइच ,
  • 10 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

यूपी के बहराइच में तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई. बच्चियां तालाब में लगे फल को तोड़ने गई थीं. इसी दौरान वो गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सूचना मिलते ही मृतक बच्चियों के परिवार में मातम पसर गया. 

जानकारी के मुताबिक, जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तीजोर गांव में आज सुबह करीब 10 बजे कालीन खान की बेटी महक (14) तालाब में लगे बेली के फल को तोड़ने गई थी. तभी वह डूबने लगी. उसे बचाने के लिए पास में ही मौजूद उसकी अन्य सहेलियां सामिया (10), साइबा (10) और सरिकुल खातून (13) भी तालाब के भीतर चली गईं. लेकिन उनमें से कोई भी गहरे तालाब से बाहर नहीं आ सकी. 

Advertisement

तालाब में डूबने से चारों बच्चियों की मौत हो गई. इस दौरान मौके पर खड़ी एक अन्य लड़की ने उन्हें तालाब में डूबता देख शोर मचाया. जिसपर ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने एक बच्ची को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाल लिया और उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका, उसने अस्पताल में दम तोड दिया. चारों मृतक बच्चियां अलग-अलग घर से थीं.

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना पर नानपारा के एसडीएम अश्वनी पांडेय वा नवाबगंज थाना प्रभारी शीला यादव मौके पर पहुंचे. फिलहाल, पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विवेचना शुरू कर दी है. 

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में डूबने से तीन बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बालिका को ग्राम प्रधान और अन्य की मदद से अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी भी अस्पताल पहुंचते मौत हो गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »