बागपत में जिम के अंदर रोज की तरह वर्कआउट चल रहा था. कोई डंबल उठा रहा था तो कोई मशीन पर एक्सरसाइज कर रहा था. इसी बीच अचानक माहौल बदल गया. किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि जिम के अंदर ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. कुछ ही देर में लात-घूंसे चलने लगे और वर्कआउट करने की जगह जिम अखाड़े में बदल गया. मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के एक जिम का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, जिम में कुछ युवक रोज की तरह वर्कआउट कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच सिर्फ कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई.
बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए. इसके बाद जिम के अंदर ही हाथापाई शुरू हो गई. दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे. अचानक हुई इस मारपीट से जिम में मौजूद दूसरे लोग भी हैरान रह गए. जिम के अंदर उस वक्त कई लोग वर्कआउट कर रहे थे. जब दोनों पक्ष आपस में भिड़े तो वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कराया और किसी तरह जिम के अंदर चल रही मारपीट को शांत कराया. जिम में लगे CCTV कैमरों में मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम कैद बताया जा रहा है. CCTV फुटेज में युवक एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, आसपास मौजूद लोग दोनों पक्षों को अलग कराने और विवाद को शांत करने की कोशिश करते नजर आते हैं.
जिम के अंदर शांत हुआ विवाद, बाहर फिर मचा बवाल
जिम के अंदर लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग तो करा दिया, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि जिम के अंदर हुई मारपीट के बाद भी दोनों पक्षों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. इसके बाद एक पक्ष ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया. जैसे ही दोनों पक्ष जिम से बाहर पहुंचे, एक बार फिर आमना-सामना हो गया. इसके बाद जिम के बाहर भी मारपीट शुरू हो गई. बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई. कुछ देर पहले तक जहां लोग जिम के अंदर वर्कआउट कर रहे थे, वहीं अब जिम के बाहर दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए.
इस पूरे विवाद की खास बात यह है कि जिम के अंदर और बाहर हुई मारपीट CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में पहले जिम के अंदर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई देती है. इसके बाद बाहर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और हाथापाई का घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ. अब इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जिम के अंदर शुरू हुए विवाद से लेकर बाहर हुई मारपीट तक की पूरी घटना चर्चा में है.
अंदर और बाहर दोनों जगह CCTV में कैद हुआ बवाल
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बागपत पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस की ओर से वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है. पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है. फिलहाल जिम के अंदर शुरू हुए विवाद और उसके बाद बाहर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वर्कआउट के बीच शुरू हुआ यह विवाद पहले जिम के अंदर पहुंचा और फिर बाहर तक जा पहुंचा. CCTV में कैद इस पूरे घटनाक्रम ने मामले को सामने ला दिया है.
मनुदेव उपाध्याय