बदायूं: इलाज ना मिलने से बच्ची की मौत, क्रिकेट मैच में बिजी रहे डॉक्टर

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में 7 साल की बच्ची सोफिया की इलाज के अभाव में मौत हो गई. आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया क्योंकि वे क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे. बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम गठित की है.

Advertisement
बदायूं मेडिकल कॉलेज बदायूं मेडिकल कॉलेज

अंकुर चतुर्वेदी

  • बदायूं,
  • 24 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक दर्दनाक घटना हुई. जहां 7 साल की बच्ची सोफिया की इलाज के अभाव में मौत हो गई. पीड़ित पिता नाजिम अपनी बेटी को गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्ची को इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई. 

पीड़ित पिता का आरोप है कि बच्ची को अस्पताल लाने के बाद घंटों इंतजार कराया गया और डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया. आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर टीवी क्रिकेट मैच देखते रहे और सोफिया की हालत बिगड़ती चली गई. अंततः उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

इलाज के अभाव में बच्ची की मौत

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पिता से तहरीर ली. वहीं, जब मीडिया ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया तो CMS प्रो. डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि घटना बेहद दुखद है और इस पर जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

इस मामले को लेकर बदायूं के पूर्व सांसद और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर प्रशासन की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »