'पहले हमें दिखाएं चार्जशीट!', अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट पर बवाल, बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस विवेचक और सीओ अयोध्या एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने पहुंचे, जिसका अधिवक्ता संघ ने कड़ा विरोध किया. वकीलों की मांग है कि चार्जशीट दाखिल करने से पहले उन्हें उसे दिखाया जाए. इस विरोध के बाद कोर्ट परिसर में हलचल बढ़ गई और अधिवक्ता संघ ने आगे की रणनीति तय करने के लिए तुरंत एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई.

Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट पर वकीलों का विरोध (Photo: ITG) राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट पर वकीलों का विरोध (Photo: ITG)

मयंक शुक्ला

  • अयोध्या, उत्तर प्रदेश,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में उस समय हलचल तेज हो गई जब पुलिस विवेचक और सीओ अयोध्या इस केस की चार्जशीट दाखिल करने के लिए एंटी करप्शन कोर्ट पहुंचे. जैसे ही यह खबर फैली कि चार्जशीट दाखिल की जा रही है, वहां मौजूद वकीलों ने इसका कड़ा विरोध किया. अधिवक्ताओं का कहना है कि चार्जशीट दाखिल करने से पहले उन्हें इसकी जानकारी और कॉपी दिखाई जानी चाहिए थी, ऐसा न होने से पूरे मामले में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

दरअसल राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे की चोरी का मामला काफी समय से चर्चा में रहा है और इसकी जांच पुलिस लगातार कर रही थी. लंबी जांच के बाद जब विवेचक अपनी रिपोर्ट यानी चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद वकीलों ने इसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए विरोध शुरू कर दिया.

वकीलों की मुख्य आपत्ति यह है कि इतने संवेदनशील मामले में चार्जशीट को गुपचुप तरीके से दाखिल करने की कोशिश की जा रही है, जबकि उन्हें पहले इसे देखने और समझने का मौका मिलना चाहिए था.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में 105 बार हुई चढ़ावे की चोरी! CCTV से खुला राज, SIT ने SC को क्या-क्या बताया?

इस विरोध के बाद कोर्ट परिसर में माहौल गरमा गया और मौके पर पुलिस बल भी सतर्क नजर आया. हालात को देखते हुए अधिवक्ता संघ ने तुरंत एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि चार्जशीट औपचारिक रूप से दाखिल हो पाई है या नहीं, क्योंकि वकीलों के विरोध के चलते प्रक्रिया अटकी हुई बताई जा रही है.

Advertisement

राम मंदिर जैसे आस्था से जुड़े स्थान पर चढ़ावे की चोरी का मामला होने के कारण यह घटना और भी गंभीर मानी जा रही है. लोगों की नजर अब इस पर टिकी है कि पुलिस और अधिवक्ता संघ के बीच यह गतिरोध किस तरह सुलझता है और आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »