'अविमुक्तेश्वरानंद का लखनऊ में स्वागत करेंगे, यूपी में गो भक्तों की सरकार', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में गो तस्करों की हिम्मत नहीं कि गाय को नुकसान पहुंचा सकें. उन्होंने अखिलेश यादव को 'ढोंगी' बताते हुए विपक्ष पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया. अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ आगमन पर उन्होंने स्वागत की बात कही, लेकिन गाय को 'राज्य माता' का दर्जा देने को अनावश्यक बताया.

Advertisement
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और केशव प्रसाद मौर्य (Photo- ITG) स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और केशव प्रसाद मौर्य (Photo- ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

वाराणसी पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद के 'लखनऊ कूच' के सवाल पर कहा कि यदि जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज राजधानी आते हैं तो एक राम भक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे. गौरतलब है कि मौर्य का ये बयान ऐसे समय आया है जब अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच चल रही है, साथ ही उनकी सरकार और प्रशासन से ठनी हुई है. 

Advertisement

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्षी दलों और गो तस्करी के मुद्दों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यूपी में गो भक्तों की सरकार है और यहां किसी गो तस्कर की इतनी औकात नहीं कि वह गाय को खरोंच भी लगा सके. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में गाय पूरी तरह सुरक्षित हैं.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ आगमन और गाय को 'राज्य माता' का दर्जा देने की मांग पर मौर्य ने कहा, "शंकराचार्य जी महाराज का एक राम भक्त होने के नाते हम स्वागत करेंगे. जहां तक गाय को राज्य माता का दर्जा देने की बात है, तो इसकी आवश्यकता नहीं है; यह वैसा ही है जैसे बाबा विश्वनाथ को 'विश्व का नाथ' होने का दर्जा देना."

Advertisement

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने उन्हें 'ढोंगी' करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश राम, कृष्ण और शिव भक्तों पर अत्याचार करते हैं और केवल मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस का हिंदू प्रेम महज वोट बटोरने का ढोंग है. उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2047 तक केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार रहेगी और कमल खिलता रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement