अमेठी में पुलिस का एक्शन, SP कार्यकर्ता के घर से 1400 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद

देश में डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच अमेठी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है और सपा कार्यकर्ता के घर से 1400 लीटर तेल बरामद किया है. आरोपी सपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का करीबी भी बताया जा रहा है.

Advertisement
पुलिस के साथ सपा कार्यकर्ता, जिसके घर से बरामद हुआ 1400 लीटर-पेट्रोल डीजल. (Photo: Abhishek Tripathi/ITG) पुलिस के साथ सपा कार्यकर्ता, जिसके घर से बरामद हुआ 1400 लीटर-पेट्रोल डीजल. (Photo: Abhishek Tripathi/ITG)

अभिषेक कुमार त्रिपाठी

  • अमेठी,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी में डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाहों और लगातार पेट्रोल पंप पर लग रही भीड़ के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में सपा कार्यकर्ता के घर से भारी मात्रा में तेल बरामद किया गया है. जिसके बाद प्रशासन ने बरादम तेल को जब्त करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूरा मामला जनपद अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भरेथा निधि के पुरवा गांव का है. जहां शनिवार को प्रशासन को सूचना मिली की कि किसी घर में बड़ी मात्रा में डीजल और पेट्रोल को रखा गया है. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके से करीब 1400 लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद किया. तेल को चार नीले ड्रम, एक पानी की टंकी और चार छोटे डिब्बों में भरकर अवैध रूप से डंप किया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेठी में सड़क बनी या मुसीबत? 5 मीटर चौड़ी रोड को 3 मीटर में समेटा, ₹28 लाख खर्च करने के बाद भी लगा जाम

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद का करीबी है आरोपी

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तेल जमा करने वाले दयाराम यादव नाम के व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू करते हुए तेल को जब्त कर लिया है. वहीं पकड़ा गया आरोपी दयाराम यादव समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भी बेहद करीबी बताया जा रहा है.

जिलाधिकारी संजय सिंह चौहान की अनुमति के बाद सप्लाई विभाग के अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ थाने में वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस मामले को लेकर सप्लाई इंस्पेक्टर शुभम चौधरी ने बताया की सूचना पर पहुंचकर छापा मारा गया. जहां से 1400 लीटर अवैध तेल बरामद हुआ. तेल को जब्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »