हुक्का बार चलाना मौलिक अधिकार नहीं, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, कहा- राज्य लगा सकता है पूरी तरह रोक  

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा कि हुक्का बार चलाना मौलिक अधिकार नहीं है. लोगों की सेहत और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ऐसे कारोबार पर रोक या सख्त नियम लागू कर सकती है.

Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला. (Photo: representational image ) इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला. (Photo: representational image )

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हुक्का बार को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि हुक्का बार चलाना मौलिक अधिकार नहीं है. अदालत ने जनहित और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस पर प्रतिबंध लगाने के राज्य सरकार के अधिकार को पूरी तरह सही ठहराया है. जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस अमिताभ कुमार राय की बेंच ने बुधवार को सुनवाई के दौरान ये फैसला सुनाया है.

Advertisement

कोर्ट ने हुक्का बार मालिकों की उस दलील को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि हुक्का बार चलाना व्यापार और व्यवसाय करने के मौलिक अधिकार के तहत आता है.

दरअसल, अलग-अलग हुक्का बार ऑपरेटरों ने प्रशासन द्वारा उनके प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इन याचिकाओं में संचालकों ने प्रशासन द्वारा उनके हुक्का बारों को बंद कराए जाने और उन्हें नया व्यापारिक लाइसेंस देने से इनकार करने के कदमों को अवैध बताते हुए चुनौती दी थी.

पीठ ने अपने फैसले में पुराने आदेशों का हवाला भी दिया. कोर्ट ने इस बात को विशेष रूप से नोट किया कि जब देश में कोविड-19 (Covid-19) महामारी का प्रकोप फैला हुआ था, तब भी संक्रमण के तेजी से फैलने के बड़े खतरे को देखते हुए हाई कोर्ट ने पूरे राज्य में हुक्का बारों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था.

Advertisement

क्या है पूरा मामला

एजेंसी के मुताबिक, हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि हुक्का बार में तंबाकू और निकोटीन का सेवन होता है जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है. इसलिए सरकार को ऐसे कारोबार पर नियम लगाने या रोक लगाने का पूरा अधिकार है. साथ ही अदालत ने ये भी बताया कि शराब और जुए की तरह हुक्का बार को सुरक्षित ट्रेड और बिजनेस अधिकारों के दायरे से बाहर रखा जा सकता है. बेंच ने साफ कहा 'राज्य सरकार के पास लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने का पूरा अधिकार है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »