'मुसलमान तू है और मुसलमान मैं भी हूं', ईद पर कपड़े दिलाने का लालच देकर सिपाही ने रेप पीड़िता से मांगी थी अश्लील फोटो

अलीगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील फोटो मांगने और उसे परेशान करने वाले हेड कॉन्स्टेबल इमरान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़िता पर दबाव बनाया था. शिकायत के बाद उसे सस्पेंड किया गया और अब गिरफ्तारी के बाद मामले में कार्रवाई जारी है.

Advertisement
सिपाही इमरान खान गिरफ्तार (Photo: Mohd Akram Khan/ITG) सिपाही इमरान खान गिरफ्तार (Photo: Mohd Akram Khan/ITG)

अकरम खान

  • अलीगढ़ ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील फोटो मांगने और उसे परेशान करने वाले हेड कॉन्स्टेबल इमरान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता एफआईआर दर्ज कराने के लिए क्वार्सी थाने पहुंची थी. इस दौरान उसकी मुलाकात नगला पटवारी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल इमरान खान से हुई थी. शुरुआत में आरोपी ने मामले में मदद का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में उसने पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया.

Advertisement

एफआईआर के बहाने पीड़िता से बढ़ाई नजदीकी

बताया जा रहा है कि इमरान खान पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल के जरिए बार-बार संपर्क करने लगा. कभी वह बहाने से कॉल करता तो कभी अन्य तरीकों से उसे परेशान करता. धीरे-धीरे उसने पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो भेजने का दबाव बनाना शुरू कर दिया.

पीड़िता के अनुसार, आरोपी सिपाही ने व्हाट्सएप कॉल पर उससे कहा कि वह उसे अपनी अश्लील फोटो भेजे. उसने यह भी कहा कि यह बात किसी को न बताई जाए. साथ ही आरोपी ने ईद के कपड़े दिलाने और स्नैक्स खिलाने जैसी बातें भी कहीं, जो बेहद आपत्तिजनक थीं.

ईद के कपड़े दिलाने का लालच देकर करता रहा परेशान

इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की. एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

Advertisement

आरोपी इमरान खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी सिपाही फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.  हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement