'हर बॉल पर मारूंगा छक्का', अखिलेश ने CM योगी को दिया क्रिकेट मैच खेलने का चैलेंज

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, 'सबसे बड़ी बात है कि एक तो कोई स्टेडियम नहीं बनाया, इन्हें शपथ लेनी होती है तो सपा के बने स्टेडियम में जाते हैं, ओलंपियंस को सम्मान देना है तो भी सपा के स्टेडियम में जाते हैं, वह हमसे मैच खेलने आए, मैं उनकी हर बॉल पर छक्का मारूंगा.'

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 23 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्रिकेट खेलने का चैलेंज दिया. आजतक से खास बातचीत में अखिलेश ने कहा कि वह हमसे मैच खेलने आए, मैं उनकी हर बॉल पर छक्का मारूंगा. 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, 'सबसे बड़ी बात है कि एक तो कोई स्टेडियम नहीं बनाया, इन्हें शपथ लेनी होती है तो सपा के बने स्टेडियम में जाते हैं, ओलंपियंस को सम्मान देना है तो भी सपा के स्टेडियम में जाते हैं, हाथ हिलाकर मैच देखने चले गए तो जनता को लगा कि वह जनता को बता रहे हैं कि उन्होंने स्टेडियम बनाया है. मैच खेलने आए हमसे.'

Advertisement

जातिगत जनगणना को लेकर विधानसभा के अंदर दूसरी पार्टियों से सपोर्ट मांगने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे यूपी की जनता चाहती है कि जातिगत जनगणना हो... मुझे उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में कदम उठाएगी, दिल्ली सरकार को सोचना चाहिए कि देश की जनता को जातिगत जनगणना चाहती है तो यह होनी चाहिए.

नेहा सिंह राठौर को नोटिस भेजने पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार किसी को अपने खिलाफ बोलते हुए स्वीकार नहीं कर सकती है, सरकार का टेंपल रन डीजीपी हो और जाति के आधार पर पोस्टिंग होती हो तो क्या उम्मीद कर सकते हैं, एक राज्य में मां-बेटी को जिंदा जला दिया जाए तो किसी लोक गायिका पर नोटिस दे देंगे... यही काम कर सकते हैं.

विधानसभा में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर एडमिनिस्ट्रेशन जागरूक होकर काम करता तो कानपुर देहात में मां-बेटी को जान नहीं देना पड़ता, जिस प्रशासन की जिम्मेदारी थी वह भाग खड़ा हुआ, उसपर बुलडोजर चला दिया, बुलडोजर के दिमाग नहीं होता, यह फैसला किसने लिया कि बुलडोजर चला दो.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आपको कौन रोकता है अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से? जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं लेकिन हर रोज घटनाएं हो रही हैं, कन्नौज में एक मुस्लिम नौजवान से मंदिर में मांस रखवा दिया जो बीजेपी का कार्यकर्ता था, रायबरेली में दलितों की पिटाई हुई, जौनपुर में सभासद को गोली मार दी, ये जीरो टॉलरेंस है?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »