आगरा के चर्चित कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में महिलाओं को लेकर कथित टिप्पणियां और शारीरिक अंगों पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है. कई यूजर्स ने इस तरह के कंटेंट पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें महिलाओं के बारे में कथित आपत्तिजनक बातें कही गई हैं. वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए आपत्ति जताई है.
मामले में आरोप लगाया जा रहा है कि ज्यादा व्यूज और फॉलोअर्स हासिल करने की होड़ में अशोभनीय और विवादित कंटेंट तैयार किया गया. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भी बहस शुरू हो गई है कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए किस तरह का कंटेंट बनाया जा रहा है. इस विवाद के बाद आधी आबादी के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा तेज हो गई है.
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
इससे पहले भी महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक कंटेंट बनाने के मामलों में यूट्यूबर्स के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है. मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि संबंधित मामले में नोटिस भेजा जाएगा. साथ ही स्पष्ट किया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान
विवाद बढ़ने के बाद बाबू गप्पी की ओर से माफी मांगने का वीडियो भी सामने आया है. वायरल वीडियो और माफीनामे के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है. फिलहाल मामले में राज्य महिला आयोग ने संज्ञान ले लिया है. अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
नितिन उपाध्याय