उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां धौलाना-गुलावटी रोड पर एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब बारात से लौट रहे यात्रियों से भरी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार, बस में कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं.
हापुड़ के एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक को मौके से हटा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है. मृतकों के परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंच चुके हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.
aajtak.in