यूपी में 15 IPS अफसरों का ट्रांसफर, तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

उत्तर प्रदेश में 15 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. तरूण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने हैं, जबकि अमरेंद्र के० सेंगर को डीजी (इंटेलिजेंस) बनाया गया है. पीयूष मोर्डिया प्रयागराज के पुलिस आयुक्त और मुथा अशोक जैन डीजी (फायर सर्विसेस) नियुक्त हुए हैं.

Advertisement
IPS तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर (File Photo) IPS तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर (File Photo)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ ,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल के तहत आईपीएस तरूण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे.

वहीं, लखनऊ के निवर्तमान पुलिस आयुक्त अमरेंद्र के० सेंगर को पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही उन्हें सुरक्षा प्रभार का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है.

Advertisement

तबादला सूची में अन्य प्रमुख बदलावों के तहत पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) बनाया गया है. इसके अलावा राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन और नवीन अरोरा को एडीजी वाराणसी जोन की जिम्मेदारी दी गई है. इस बड़े फेरबदल से प्रदेश की कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

इसके आलावाआईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी (तकनीकी सेवाएं) और आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को सचिव (गृह) बनाया गया है। मोहित गुप्ता को आईजी (भ्रष्टाचार निवारण संगठन), विनोद कुमार सिंह को आईजी (विशेष जांच), धर्मवीर को आईजी (पीएसी पूर्वी जोन) और जोगेन्द्र कुमार को आईजी (पीटीएस मुरादाबाद) तैनात किया गया है. अनूप कुमार सिंह ईओडब्ल्यू और आनंद कुमार लोक शिकायत शाखा में एसपी नियुक्त हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »