वाराणसी में 14 मुस्लिम युवक गिरफ्तार, गंगा में नाव पर 'बिरयानी इफ्तार' पार्टी करने का VIDEO हुआ था वायरल

वाराणसी में गंगा की लहरों पर नाव पर सवार होकर चिकन बिरयानी के साथ इफ्तार पार्टी करना 14 मुस्लिम युवकों को भारी पड़ गया. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
गंगा में नाव पर नॉनवेज खाते वीडियो वायरल (Photo- Screengrab) गंगा में नाव पर नॉनवेज खाते वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

वाराणसी में पुलिस ने 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है. इन युवकों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी कर रहे थे. इस इफ्तार में नॉनवेज का भी सेवन किया गया था और हड्डियां नदी में फेंकी गई थीं. वीडियो वायरल होने के बाद और शिकायत मिलने पर धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज किया गया. 

Advertisement

24 घंटे के भीतर पुलिस का एक्शन

वाराणसी पुलिस ने गंगा नदी में नाव पर इफ्तार के दौरान चिकन बिरयानी खाने और हड्डियां फेंकने के आरोपी 14 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की. 

जांच में सामने आया कि पकड़े गए ज्यादातर युवक मुस्लिम बहुल मदनपुरा इलाके के रहने वाले हैं. इन सभी पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

मदनपुरा से पंचगंगा घाट तक का सफर

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में नाव पर बड़े पतीले से चिकन बिरयानी खाने की बात पुख्ता हुई है. ये युवक राजेंद्र प्रसाद घाट से नाव पर सवार हुए थे और पंचगंगा घाट तक इफ्तार पार्टी करते हुए पहुंचे थे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पतीले से नॉनवेज  निकालकर सेवन कर रहे हैं. पुलिस अब इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या नॉनवेज के अवशेष जानबूझकर गंगा में फेंके गए थे.

Advertisement

नाव संचालक पर भी गिरेगी गाज

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस कृत्य में शामिल युवकों के साथ-साथ नाव संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. नियमों के उल्लंघन और प्रतिबंधित सामग्री नाव पर ले जाने की अनुमति देने के आरोप में नाविक का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. फिलहाल, सभी 14 आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement