हमीरपुर: मस्जिद में उर्दू पढ़ने गई बच्ची, मौलाना ने किया मासूम से रेप

हमीरपुर जिले में एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. बुधवार दोपहर गांव की कई छोटी बच्चियां मस्जिद में उर्दू पढ़ाने गई थीं तभी दूसरी बच्चियों को काम में लगा कर मौलाना ने 11 साल की मासूम को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया. 

Advertisement
11 साल की मासूम बच्ची से रेप (प्रतीकात्मक फोटो) 11 साल की मासूम बच्ची से रेप (प्रतीकात्मक फोटो)

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर,
  • 30 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. जहां मौलाना ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार में गुस्से का माहौल है और वो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. 

Advertisement

जिले के कुरारा थाना इलाके के एक गांव की मस्जिद में रहने वाला 28 साल का मौलाना मुन्तजिर बिहार के रौता पूर्णिया का रहने वाला है और गांव की मस्जिद में रह कर नमाज पढ़ने के साथ- साथ बच्चों को उर्दू भी पढ़ाता है.

मस्जिद में 11 साल की बच्ची से रेप

बुधवार दोपहर गांव की कई छोटी बच्चियां मस्जिद में उर्दू पढ़ाने गई थीं तभी दूसरी बच्चियों को काम में लगा कर मौलाना ने 11 साल की मासूम को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़ित बच्ची जब घर पहुंची तो उसने परिजनो को पूरी घटना बताई. इसके बाद वो बच्ची को थाने लेकर पहुंचे शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर सीओ राजेश कमल ने बताया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. पीड़ित बच्ची सदमे में हैं उसकी और परिजनों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »