अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट की ऐसे हुई थी शुरुआत, उससे पहले भी चर्चित रही थी लिंकन की वो डिबेट

अमेरिका के इतिहास में पहली लाइव प्रेसिडेंशियल टीवी डिबेट 1960 में हुई थी. टीवी पर ये डिबेट 26 सितंबर 1960 को ब्रॉडकास्ट हुई थी. रिचर्ड निक्सन उस वक्त उपराष्ट्रपति थे. डिबेट के दौरान एक ओर जॉन एफ. कैनेडी जहां आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे थे. दूसरी ओर निक्सन घबराए हुए, बीमार और पसीने से लथपथ थे.

Advertisement
अब्राहम लिंकन और डगलस अब्राहम लिंकन और डगलस

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका अपने नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए तैयार है. राष्ट्रपति चुनने के लिए देश में होने वाली लाइव प्रेसिडेंशियल डिबेट की अहम भूमिका होती है. इतिहास गवाह है कि प्रेसिडेंशियल डिबेट में जीत के दम पर कई उम्मीदवार राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब ना टीवी था और ना ही टीवी डिबेट. 

Advertisement

अमेरिका के इतिहास में पहली लाइव प्रेसिडेंशियल टीवी डिबेट 1960 में हुई थी. टीवी पर ये डिबेट 26 सितंबर 1960 को ब्रॉडकास्ट हुई थी. रिचर्ड निक्सन उस वक्त उपराष्ट्रपति थे. डिबेट के दौरान एक ओर जॉन एफ. कैनेडी जहां आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे थे. दूसरी ओर निक्सन घबराए हुए, बीमार और पसीने से लथपथ थे. इस डिबेट में कैनेडी जीत गए थे. लेकिन टीवी के आगमन से पहले भी प्रेसिडेंशियल डिबेट हुआ करती थी. बेशक, ये डिबेट टीवी का आविष्कार नहीं होने की वजह से लाइव मोड में नहीं होती थी. लेकिन इनका अपनी एक लंबी प्रक्रिया होती थी. अमेरिका में रेडियो डिबेट का भी चलन देखने में मिला था.

1858 में अब्राहम लिंकन और डगलस की डिबेट

1858 में सीनेट के चुनाव के लिए अब्राहम लिंकन और सीनेटर स्टीफन ए. डगलस के बीच सात डिबेट हुई थीं. ये डिबेट इलिनोइस सीनेट की रेस के लिए हुई थी. लिंकन उस समय इलिनोइस से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे जबकि डगलस उस समय इसी सीट से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर थे. इसी डिबेट से राष्ट्रीय स्तर पर अब्राहम लिंकन की शख्सियत को ज्यादा मजबूती मिली.

Advertisement

इसके बाद 1860 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब्राहम लिंकन रिपब्लिकन पार्टी की ओर से जबकि डगलस डेमोक्रेट्स पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे. 

वेंडल विल्की 20वीं सदी में राष्ट्रपति पद के पहले ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्होंने 1940 में फेस टू फेस डिबेट के लिए राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूसवेल्ट को चुनौती दी लेकिन रूसवेल्ट ने इससे इनकार कर दिया. 1948 में रिपब्लिकन थॉमस ई. ड्यूवी और हैराल्ड स्टैसन के बीच रेडियो डिबेट हुई थी. 

पहली टीवी डिबेट कब हुई थी?

साल 1960 में रिचर्ड निक्सन और जॉन एफ. कैनेडी के बीच पहली बार टीवी डिबेट हुई थी. इस डिबेट ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए नया खाका तैयार किया. यह डिबेट 26 सितंबर 1960 को हुई थी. इस डिबेट का आयोजन सीबीएस के WBBM-TV ने किया था. इसके मॉडरेटर हावर्ड के. स्मिथ थे. इस दौरान एक पैनल भी था, जिसमें एनबीसी न्यूज के सैंडर वैनोकर, म्यूचुअल न्यूज के चार्ल्स वॉरेन, सीबीएस के स्टुअर्ट नोविन्स और एबीसी न्यूज के बॉब फ्लेमिंग भी थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »