शादी इंसान की जिंदगी का वो खास पल होता है, जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है. लेकिन अब रील्स और व्यूज के दौर में शादी का अंदाज भी पूरी तरह बदल चुका है. पहले जहां शादियां सादगी से होती थीं, अब हर रस्म कैमरे में कैद की जाती है और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए खास प्लानिंग होती है. खासकर दूल्हा-दुल्हन का डांस अब शादी का सबसे बड़ा “हाइलाइट” बन गया है.
आजकल कई कपल्स शादी में ऐसा डांस करते हैं, जो सिर्फ मेहमानों के लिए नहीं बल्कि इंटरनेट के लिए होता है. कई बार ये डांस इतने अजीब या मजेदार होते हैं कि देखते ही वायरल हो जाते हैं. कोशिश यही रहती है कि शादी का यह पल अलग और यादगार बने, ताकि लोग इसे बार-बार देखें और शेयर करें.
जहां हर कपल चाहता है कि उसका डांस सबसे अलग और सबसे ज्यादा वायरल हो.. कई बार यह मजेदार और यादगार होता है, तो कई बार ओवरएक्टिंग और अजीब हरकतों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है. आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही 5 मजेदार वायरल वीडियो
जल्दी-जल्दी खाना खा लूं, कहीं बारात वापस नहीं चली जाए
शादी है या डांस शो? ये स्टेप्स देख लोग रह गए हैरान
दुल्हन का ऐसा डांस… दूल्हा भी रह गया पीछे
'मेहमान भूल गए खाना, बस देखते रह गए ये डांस'
वायरल होने के लिए क्या-क्या नहीं करते लोग… ये देखिए
सोशल मीडिया के इस दौर में शादी सिर्फ एक पारिवारिक समारोह नहीं रह गई है, बल्कि यह एक 'परफॉर्मेंस' बनती जा रही है. हर कोई चाहता है कि उसका खास दिन दूसरों से अलग दिखे और इंटरनेट पर छा जाए. हालांकि, इस ट्रेंड ने शादियों को और रंगीन और मनोरंजक जरूर बना दिया है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी छोड़ जाता है कि क्या हम यादों के लिए जी रहे हैं या वायरल होने के लिए.
aajtak.in