रूठी टीचर को मनाते क्यूट बच्चे का वीडियो वायरल, सवाल उठाने वालों को महिला ने लताड़ा

वायरल वीडियो की वजह से एक महिला टीचर को लोग निशाने पर ले रहे हैं. वीडियो में महिला टीचर से गले लगकर एक बच्चा माफी मांगते दिखता है. वीडियो देखने के बाद कई लोग टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते पर सवाल उठाते दिखते हैं. अब महिला टीचर ने आजतक से बातचीत में कहा है- प्लीज गंदगी ना फैलाएं. वीडियो को अच्छे नजरिए से देखे. यह बहुत अच्छा है.

Advertisement
श्रिया त्रिपाठी ने कहा- मां-बच्चे की तरह होता है टीचर-स्टूडेंट का रिश्ता (Credit- Shriya Tripathi) श्रिया त्रिपाठी ने कहा- मां-बच्चे की तरह होता है टीचर-स्टूडेंट का रिश्ता (Credit- Shriya Tripathi)

श्रीधर कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

सोशल मीडिया पर एक स्कूली बच्चे और महिला टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है. क्लास में बार-बार बातचीत करने की वजह से महिला टीचर बच्चे से नाराज हो गईं. टीचर ने बच्चे से कहा कि वह बात नहीं करेंगी. इस पर बच्चा टीचर को मनाने लगता है. वीडियो वायरल होने के बाद टीचर ने आजतक से बातचीत में कहा कि स्टूडेंट और टीचर का रिश्ता, मां-बच्चे की तरह और दो दोस्तों की तरह होता है.

Advertisement

वायरल वीडियो में दिख रही महिला टीचर का नाम श्रिया त्रिपाठी है. वह प्रयागराज की रहने वाली हैं. श्रिया पिछले करीब एक साल से सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में पढ़ा रही हैं. वह वहां एलकेजी (LKG) स्टैंडर्ड की क्लास टीचर हैं. एग्रीकल्चर ग्रैजुएट श्रिया ने किशोरी लाल महाविद्यालय से D.El.ed. किया था और फिर टीचिंग की जॉब में आ गईं.

वायरल वीडियो को लेकर श्रिया ने आजतक से बातचीत में कहा- लोग हमें पसंद कर रहे हैं यह देख कर काफी अच्छा लग रहा है. लोगों को वीडियो काफी पसंद आया है. वीडियो में सबकुछ नेचुरल था. लोग अच्छी चीजें पसंद करते हैं.

टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते के बारे में बताते हुए श्रिया ने कहा- टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता मां-बच्चे के रिश्ते की तरह होता है. मां की तरह बच्चों का केयर करना चाहिए और प्यार से ट्रीट करना चाहिए. 

Advertisement

श्रिया ने बताया कि जब वह खुद स्टूडेंट थीं तो उन्हें कई बार टीचर से मार खानी पड़ी थी. उन्होंने कहा- हमलोगों को काफी मार भी पड़ी है. काफी पनिशमेंट भी मिलती थी. ग्राउंड के कई चक्कर लगाने की सजा मिलती थी. उस समय ऐसा था लेकिन अब माहौल काफी बदल चुका है.

श्रिया ने कहा- अब बच्चों को जितना प्यार और इमोशनल तरीके से समझाएंगे वह समझेंगे. मारने-पीटने पर आज के बच्चे आपकी बात नहीं मानेंगे, आपकी रिस्पेक्ट भी नहीं करेंगे. बता दें कि वीडियो शेयर कर कई लोग टीचर को निशाने पर भी ले रहे हैं. वह टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते पर सवाल उठाते दिख रहे हैं.

टीचर स्टूडेंट के रिश्ते पर सवाल उठानेवालों को जवाब देते हुए श्रिया ने कहा- प्लीज गंदगी ना फैलाएं. वीडियो को अच्छे नजरिए से देखे. यह बहुत अच्छा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »