गुजरात: शादी का जोड़ा पहन यूनिवर्सिटी पहुंची छात्रा, आश्चर्य में पड़े लोग!

राजकोट में रहने वाली शिवांगी बगथरिया को अपनी शादी वाले दिन परीक्षा देने आना पड़ा. शिवांगी जब शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया.

Advertisement
दुल्हन बनकर परीक्षा देने पहुंची लड़की दुल्हन बनकर परीक्षा देने पहुंची लड़की

गोपी घांघर

  • राजकोट ,
  • 22 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST
  • दुल्हन पर परीक्षा देने पहुंची छात्रा
  • दुल्हन का जोड़े में देख हैरान हो गए छात्र
  • परीक्षा के लिए शादी के मुहूर्त को लेट किया 

गुजरात के राजकोट में आज से सौराष्ट्र युनिवर्सिटी में परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और इस समय शादियों का मौसम भी चल रहा है. ऐसे में राजकोट में रहने वाली शिवांगी बगथरिया को अपनी शादी वाले दिन परीक्षा देने आना पड़ा. शिवांगी जब शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया. शिवांगी बैचलर ऑफ सोशल वर्क की परीक्षा दे रही हैं.

Advertisement

दुल्हन बनकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा 

शिवांगी के लिए पढ़ाई शादी से ज्यादा महत्वपूर्ण है. वो पढ़ाई खत्म करने के बाद समाज सेवा करना चाहती हैं. शिवांगी ने बताया कि जब उनकी शादी की तारीख तय हुई थी तो उस समय परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं हुआ था. लेकिन हमने शादी का मुहूर्त थोड़ा लेट किया जिससे वो परीक्षा दे सकें. 

शिवांगी अपने पति के साथ परीक्षा देने पहुंची थी  

सौराष्ट्र युनिवर्सिटी में आज बैचलर ऑफ सोशल वर्क सेमेस्टर-5 की परीक्षा थी. शिवांगी शादी के दिन अपने पति के साथ कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी. शादी से ज्यादा शिवांगी बगथरिया और उनके परिवार ने शिक्षा को महत्व देकर समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है.  

शिवांगी के पति पार्थ

 

परीक्षा के लिए शादी के मुहूर्त को लेट किया 

Advertisement

शिवांगी के पति पार्थ का कहना है कि शादी से ज्यादा हमने शिक्षा को महत्व दिया है, जब हमें पता चला कि शादी और शिवांगी की परीक्षा की तारीख एक ही दिन है तो पहले हमने सोचा कि शादी कैंसिल कर दिया जाए. बाद में सभी को विचार आया कि शादी के दिन ही शिवांगी को परीक्षा दिलवाई जाए भले ही शादी के मुहूर्त को थोड़ा लेट करना पड़े. पढ़ाई के महत्व को समझकर हम सबने शिवांगी को परीक्षा देने के लिए भेजा. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »