'12 घंटे की शिफ्ट के बाद भी मेरी पत्नी की एनर्जी देखो', नेता के ट्वीट पर हंगामा

यूजर्स को मंत्री द्वारा पत्नी की मदद करने के बजाय उसकी फोटो शेयर करना रास नहीं आया. उन्होंने मंत्री की जमकर खिंचाई की. जानिए पूरा मामला..

Advertisement
Cynthia B Reyes / Twitter Cynthia B Reyes / Twitter

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 11 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST
  • पत्नी की फोटो ट्विटर पर की शेयर
  • बर्फबारी में काम कर रही थी पत्नी
  • हेल्थ वर्कर है नेता की पत्नी

कोरोना की वजह से हेल्थ वर्कर्स (Corona Health Workers) पर अतिरिक्त काम का दबाव है और उन्हें तनावपूर्ण हालात में काम करना पड़ता है. वहीं एक महिला हेल्थ वर्कर को 12 घंटे की शिफ्ट करने के बाद फावड़े से बर्फ हटाना पड़ा, जिसकी तस्वीर वायरल हो गई. महिला के पति जो कि राजनेता हैं, उन्होंने गर्व के साथ इस तस्वीर को पोस्ट किया है कि पत्नी 12 घंटे की शिफ्ट के बाद भी फावड़े से बर्फ हटा रही है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर राजनेता पति ने अपनी अपनी पत्नी की (Husband Share Wife Photo) तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में कड़ाके की ठंड में बर्फबारी (Snowfall) के बाद पत्नी सड़क पर जमी बर्फ को अकेले साफ करते हुए नजर आ रही है. लेकिन ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और यूजर्स पति की आलोचना कर रहे हैं. 

आलोचना झेलने वाले पति कनाडा के राजनेता (Canadian Politician) जॉन रेयेस (Jon Reyes) हैं. वो Manitoba राज्य के कैबिनेट मंत्री भी हैं. जॉन रेयेस ने भीषण ठंड के बीच अपनी पत्नी सिंथिया (Cynthia) की सड़क से बर्फ हटाते हुए फोटो ट्विटर पर पोस्ट की. पत्नी की मदद करने के बजाय उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के कारण यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया. 

आप भी देखिए तस्वीर- 

Advertisement

दरअसल, जॉन रेयेस ने 8 जनवरी को किए एक ट्वीट में अपनी पत्नी सिंथिया की तस्वीर शेयर की. तस्वीर में उनकी पत्नी घर के बाहर बर्फबारी के बाद जाम हुए रास्ते को साफ करने के लिए बर्फ हटाती हुई नजर आईं. सिंथिया के हाथों में बर्फ हटाने का औजार था.

अपने ट्वीट में जॉन रेयेस ने लिखा- 'कल रात अस्पताल में 12 घंटे की नाइट शिफ्ट के बाद भी मेरी पत्नी में रास्ता साफ करने के लिए फावड़ा चलाने की एनर्जी है. भगवान उसे और हमारे सभी फ्रंटलाइनर्स को आशीर्वाद दें. पत्नी के कुछ नाश्ता करने का समय है.'

रेयेस के इसी ट्वीट के बाद यूजर्स ने उनकी खिंचाई की. यूजर्स को रेयेस द्वारा पत्नी की मदद करने के बजाय फोटो शेयर करना रास नहीं आया. 

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

एक यूजर ने लिखा- "आपने पत्नी की मदद क्यों नहीं की?" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- 'आपकी पत्नी कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल में 12 घंटे की शिफ्ट में काम कर रही है और आप ट्वीट?'

Advertisement

कनाडा के एक और नेता थॉमस लुकासज़ुक ने लिखा- 'यह तस्वीर हर राजनेता का चित्रण नहीं है." कई और लोगों ने भी खुद इससे अलग बताया.

वहीं जब सिंथिया ने जब अपने पति के पोस्ट को रीट्वीट किया, तो कुछ ट्विटर यूजर्स ने दावा किया कि जॉन रेयेस ने अपना "बचाव" करने के लिए पत्नी के नाम का ट्विटर अकाउंट बनाया है.

Advertisement

पति की काफी अधिक आलोचना होने के बाद पत्नी ने एक डिटेल पोस्ट लिखा है और पति का बचाव किया है. पत्नी ने कहा है कि उसने अपनी इच्छा से 12 घंटे की शिफ्ट के बाद बर्फ हटाने का काम किया था. वह रिलैक्स होना चाहती थी. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »