यहां हवा में उड़ता दिखा सोफा, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल, आखिर ऐसा क्या हुआ?

तुर्की में तेज रफ्तार तूफान आने की वजह से लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. इससे यहां सोफे तक उड़ने लगे. इसका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें सोफे को माचिस की डिब्बी की तरह उड़ते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
उड़ते सोफे का वीडियो वायरल (तस्वीर- ट्विटर) उड़ते सोफे का वीडियो वायरल (तस्वीर- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2023,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. वीडियो में एक सोफा बीच हवा में ऐसे उड़ रहा है, मानो कोई पक्षी हो. मामला तुर्की की राजधानी अंकारा का है. ये घटना 17 मई की बताई जा रही है. दरअसल यहां भीषण तूफान आया था. जिसके कारण हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि वो सब कुछ अपने साथ उड़ाकर ले जाने लगी.

Advertisement

तभी किसी ने ये वीडियो बना लिया, जिसमें सोफे को हवा में उड़ते देखा गया है. वीडियो को ट्विटर पर इयान ब्रेमर नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि सोफा एक बिल्डिंग से उड़ता हुआ निकलता है और फिर तेजी से दूसरी बिल्डिंग में दाखिल हो जाता है. ये वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. साथ ही इसे लेकर हैरानी भी जता रहे हैं. 

रूसी मिसाइल से लोगों ने की तुलना
 
लोग सोफे का मजाक भी बना रहे हैं. कोई इसकी तुलना रूसी मिसाइल से कर रहा है, तो कोई इसे बेहद तेज हो रही होम डिलीवरी बता रहा है. कुछ लोगों को ये देख अलादीन की कहानी याद आ गई. उन्होंने कहा कि अब कालीन उड़ने वाले दिन पुराने हो गए. अब तो सोफे ही उड़ेंगे. एक यूजर ने कहा, 'यह अब मिसाइल है, सोफा नहीं. जिसे तेज गति से छोड़ा गया है.' एक अन्य यूजर ने कहा, '21वीं सदी का तुर्की: अब उड़ने वाले कालीन नहीं, हमारे पास उड़ने वाले सोफे हैं.' तीसरे यूजर का कहना है, 'मुझे लगा कि ये सुपरसोनिक रूसी मिसाइल है.'

Advertisement

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह 

बता दें, अंकारा के महानगरपालिका मेयर मंसूर यवास ने लोगों को भारी बारिश और 78 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा है. गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, यहां हवा की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी. जिससे घर की छतें उड़ गईं और बिल्डिंग की खिड़कियां उखड़ गईं. हवा के कारण पेड़ जड़ से उखड़ गए और शहर को काफी नुकसान पहुंचा है.   

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »