शादी में दुल्हन ने पहन ली पूरी ट्र्रांसपेरेंट ड्रेस, लोग बोले रहे- ऐसा कौन करता है भई?

दुल्हन की एक ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. एक वेडिंग फोटोग्राफर ने ट्रांसपेरेंट ब्राइडल ड्रेस पहने एक दुल्हन की तस्वीर शेयर की थी. लोगों ने इसे शादी के लिए सबसे खराब कपड़ा माना है.

Advertisement
दुल्हन की ट्रांसपेरेंट ब्राइडल गाउन पर छिड़ी बहस (Representational Photo - Pexels) दुल्हन की ट्रांसपेरेंट ब्राइडल गाउन पर छिड़ी बहस (Representational Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

शादी का दिन किसी भी दुल्हन के लिए बेहद खास होता है और इस मौके पर ज्यादातर महिलाएं ऐसी ड्रेस चुनती हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ उनकी पर्सनैलिटी को भी निखारे. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ब्राइडल ड्रेस चर्चा का विषय बन गई, जिसे कई लोगों ने अब तक की सबसे अनुचित वेडिंग ड्रेस तक बता दिया.

Advertisement

दरअसल, एक कथित दुल्हन की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हुई, जिसमें वह बेहद ट्रांसपेरेंट वेडिंग ड्रेस पहने नजर आ रही थी. ड्रेस का अधिकांश हिस्सा पारदर्शी था और उसमें लेस का इस्तेमाल किया गया था. ड्रेस का डिजाइन भी काफी अलग था, जिसमें एक तरफ का नेकलाइन एसिमेट्रिक रखा गया था.

तस्वीर शेयर करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि यह फोटो एक वेडिंग फोटोग्राफर द्वारा पोस्ट की गई थी. इसके बाद देखते ही देखते यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई और हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी.

सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी
सबसे ज्यादा चर्चा ड्रेस के नीचे पहने गए सफेद शॉर्ट्स को लेकर हुई. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि उनका डिजाइन उन्हें डायपर जैसा लग रहा था. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर कोई इतना बोल्ड फैशन चुन रहा है तो फिर डिजाइन को और बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता था.

Advertisement

एक यूजर ने टिप्पणी की है कि इस ड्रेस में सबसे अजीब हिस्सा नीचे का डिजाइन है. वहीं दूसरे ने लिखा - यह किसी अस्पताल में इस्तेमाल होने वाले डिस्पोजेबल अंडरगारमेंट जैसा दिखता है.

कई लोगों का मानना था कि शादी जैसे पारंपरिक अवसर पर इतनी पारदर्शी ड्रेस पहनना असामान्य फैसला है. एक यूजर ने लिखा - कम से कम इस शादी में सारी नजरें सिर्फ दुल्हन पर ही रहने वाली थीं. वहीं कुछ लोगों ने इसे फैशन की बजाय ध्यान आकर्षित करने की कोशिश बताया.

हालांकि, हर कोई इस ड्रेस के खिलाफ नहीं था. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दुल्हन का समर्थन भी किया. उनका कहना था कि शादी उसकी अपनी है और उसे यह तय करने का पूरा अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि फैशन और व्यक्तिगत पसंद को लेकर हर किसी की सोच अलग हो सकती है.

पहले भी ब्राइडल ड्रेस को लेकर हो चुके हैं विवाद
यह पहली बार नहीं है जब किसी ब्राइडल ड्रेस को लेकर विवाद हुआ हो. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई ऐसी वेडिंग ड्रेस वायरल हो चुकी हैं, जिनमें ट्रांसपेरेंट पैनल, अनोखे कट और बोल्ड डिजाइन देखने को मिले थे. ऐसे मामलों में अक्सर फैशन की आजादी और पारंपरिक सोच के बीच बहस छिड़ जाती है.

Advertisement

फिलहाल यह ट्रांसपेरेंट ब्राइडल ड्रेस इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ लोग इसे फैशन का नया प्रयोग मान रहे हैं, जबकि कई लोगों के लिए यह दुल्हन के लिए अब तक की सबसे अनुचित पोशाकों में से एक है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »