TikTok Funny VIDEOS: नोटों की गड्डी छोड़ी, प्याज की बोरी लेकर भागे चोर

सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर काफी संख्या में लोगों ने प्याज पर फनी वीडियो शेयर किए हैं.

Advertisement
महंगे प्याज पर लोगों ने बनाए फनी वीडियो महंगे प्याज पर लोगों ने बनाए फनी वीडियो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

  • प्याज के बढ़े दाम पर लोगों ने बनाए फनी वीडियो
  • वीडियो में दिखाया- लोग घरों में ताला लगाकर रख रहे हैं प्याज
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्याज पर बने फनी वीडियो

खुदरा बाजार में प्याज के दाम 70-80 रुपये प्रति किलो होने की वजह से आमलोग परेशान हैं. वहीं, कई लोग इस मुद्दे पर फनी वीडियो बना रहे हैं. सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर काफी संख्या में लोगों ने प्याज पर हंसाने वाले वीडियो बनाए हैं. एक वीडियो में दिखाई देता है कि दो लड़के किसी के घर में घुसते हैं और पैसे-गहने छोड़ देते हैं. सिर्फ प्याज की बोरी उठाकर भाग जाते हैं.

Advertisement

वहीं, कुछ फनी वीडियो में टिकटॉक यूजर्स ने दिखाया है कि प्याज इतना कीमती हो गया है कि इसे छिपाकर, ताला लगाकर रखना पड़ रहा है. आइए देखते हैं प्याज पर बने टॉप-5 फनी वीडियोज...

बता दें कि महंगे प्याज से राहत दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कुछ फैसले लिए हैं. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 23.90 रुपये प्रति किलो प्याज बेचने का निर्णय लिया है. इसके लिए दिल्ली के सभी विधानसभा में प्याज से भरे मिनी ट्रक भेजने की योजना बनाई गई है. वहीं केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने रविवार को कहा कि तत्काल प्रभाव से निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 23.90 रुपये किलो प्याज बेचने के सरकार के फैसले पर कहा कि एक व्यक्ति 5 किलो तक प्याज खरीद सकता है. केजरीवाल ने यह भी कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »