'हम भूतिया घर में सोएंगे और...', यहां छात्रों ने शुरू किया सबसे अनोखा बिजनेस

थाईलैंड में चियांग माई प्रांत में राजमंगला यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी लन्ना में थाई-ताइवानी छात्र 21 वर्षीय वाइफी चेंग ने अपने दोस्त के साथ अनोखा बिजनेस शुरू किया. इसमें वह किसी घर के नए मालिकों के लिए एक रात उसमें रहकर उसके भूूत मुक्त होने का सर्टिफिकेट देते हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

थाईलैंड के कुछ छात्रों ने बिजनेस का एक अनोखा आइडिया निकाला है. उनका स्टार्टअप अपने आप में सबसे अनोखा है. चियांग माई प्रांत में राजमंगला यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी लन्ना में थाई-ताइवानी छात्र 21 वर्षीय वाइफी चेंग को पता चला कि जिन घरों में कोई मौत हुई है उन्हें बेचने में रियलटर्स को काफी दिक्कत हो रही है. लोग भूत बाधा के डर से ऐसे घरों को खरीदने से बच रहे हैं.

Advertisement

ऐसे में उन्होंने समझा कि ये भूत का फायदा उठाने का अच्छा मार्केट है. उन्होंने ऐसे घरों और अपार्टमेंटों में खुद सोकर उसे भूत बाधा मुक्त होने का प्रमाण पत्र देने का काम शुरू किया. ये काम उन्होंने अपने दोस्त श्रेथवुट बूनप्राखोंग के साथ शुरू किया.

इस जोड़ी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सर्विस का विज्ञापन देकर दिक्कत वाले घरों और अपार्टमेंटों में सोने की पेशकश की  और कहा कि हम घर में रात बिताने के बाद खरीदारों और किराएदारों के दिमाग को आराम देने के लिए घर का भूत-मुक्त सर्टिफिकेट भी जारी करेंगे.

सबसे पहले पिछले महीने थाई समाचार प्रकाशन द नेशन में 'टू यंग घोस्टबस्टर्स' के बारे में बताया गया तो उनका बिजनेस मॉडल वायरल हो गया. उस समय, दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सेवाओं का प्रचार करना शुरू ही किया था और अभी तक कोई ग्राहक भी नहीं मिला था, लेकिन चेंग को भरोसा था कि भूत-मुक्त होम सर्टिफायर के लिए एक बाजार है. उन्होंने सेवा के लिए कोई कीमत भी तय नहीं की थी, लेकिन कहा था कि फीस असाइनमेंट के आधार पर तय होगी. अब उन्हें काम मिलने लगा है.
 
जहां तक ​​बूनप्राखोंग का सवाल है, उसने वास्तव में भूतों से डरने की बात स्वीकार की है, साथ ही यह भी कहा कि इस बिजनेस से उसे खुद को यह साबित करने में मदद मिलेगी कि उनका अस्तित्व नहीं है, साथ ही कुछ कमाई भी हो जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »