कॉन्सर्ट से पहले फैन की अचानक मौत, फिर सिंगर ने ऐसा क्या कहा कि इमोशनल हुए लोग

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट ने शुक्रवार रात एराज टूर में रियो डी जनेरियो में खचाखच लोगों से भरे स्टेडियम में परफॉर्म किया. शो के बाद, उन्होंने अपने फैंस के साथ एक इस खबर को शेयर किया.

Advertisement
टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट से पहले उनके फैन की मौत हो गई (तस्वीर- @PopBase/X) टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट से पहले उनके फैन की मौत हो गई (तस्वीर- @PopBase/X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

ब्राजील में सिंगर टेलर स्विफ्ट का एक कॉन्सर्ट होने वाला था. तभी उनके एक फैन की अचानक मौत हो गई. जब सिंगर को इसका पता चला तो वो हैरान थीं. उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी. यहां उन्होंने बताया कि कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले ही फैन की मौत हो गई. उन्होंने शुक्रवार रात एराज टूर में रियो डी जनेरियो में खचाखच लोगों से भरे स्टेडियम में परफॉर्म किया. शो के बाद, उन्होंने अपने फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया. 

Advertisement

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर इस इमोशनल मैसेज में स्विफ्ट ने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं ये शब्द लिख रही हूं, लेकिन टूटे हुए दिल के साथ मैं बताना चाहती हूं कि हमने आज रात मेरे शो से पहले एक फैन को खो दिया. मैं आपको ये बयां नहीं कर सकती कि मैं इससे कितना दुखी हूं. मैं इससे बहुत टूट गई हूं. मेरे पास इस मामले में बस यही जानकारी है कि वो फैन बहुत सुदंर और कम उम्र की थी.' उन्होंने फैन के परिवार और दोस्तों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की.

स्विफ्ट ने लिखा, 'मेरा टूटा हुआ दिल उसके परिवार और दोस्तों के साथ है. जब हमने ब्राजील टूर की शुरुआत की, तब ये शायद आखिरी चीज होगी, जिस बारे में हमने कभी सोचा हो.' 23 साल की एना क्लारा बेनेविड्स शो के दौरान बेहोश हो गई थीं और उनकी कजिन एस्टेला बेनेविड्स ने स्थानीय अखबार को फोहला डी साओ पाओलो को बताया कि शायद एना को कार्डियक अरेस्ट आया था.

Advertisement

घटना तब हुई जब ब्राजील में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 100 डिग्री तक पहुंच गया है. अपने शो के दौरान टेलर स्विफ्ट बार बार क्रू को बोलती रहीं कि भीड़ में शामिल लोगों को पानी मुहैया कराया जाए. एक क्लिप में देखा गया कि उन्होंने बीच में ही अपना शो बंद कर दिया और कहा, 'यहां ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पानी की आवश्यकता है, शायद 30, 35, 40 फीट पीछे खडे़ हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »