कर्ज नहीं चुकाया था... फिर महिला ने पैसे वसूलने के लिए डेड बॉडी के साथ किया ये घिनौना काम

ताइवान की एक महिला ने जिस शख्स को कर्ज दिया था, उसकी मौत हो गई. अपना कर्ज वापस लेने के लिए उसने शव का थंब इंप्रेशन लेने की कोशिश की. ताकि, वह एक फर्जी लैंड मोर्गेज और प्रोमेसनरी नोट तैयार कर सके.

Advertisement
कर्ज वसूलने के लिए मृतक के शव से फिंगर प्रिंट लेते पकड़ी गई महिला (Photo - AI Generated) कर्ज वसूलने के लिए मृतक के शव से फिंगर प्रिंट लेते पकड़ी गई महिला (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

ताइवान में एक महिला एक शव के पास जाकर उसे देखने के बहाने सादे कागज पर उसके अंगुलियों के निशान लेने की कोशिश करते पकड़ी गई.  वह उसका इस्तेमाल फर्जी तरीके से मृत व्यक्ति के कर्ज के बदले लैंड मोर्गेज के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने में करने वाली थी. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,  समाचार आउटलेट एसईटीएन की रिपोर्ट के अनुसार, 59 साल की लीन नाम की महिला को उत्तर-पश्चिमी ताइवान के सिंचु में एक अंतिम संस्कार स्थल से शव का फिंगरप्रिंट लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. जब मृतक के परिवार ने उसके असामान्य व्यवहार के कारण पुलिस को बुलाया, तब मामले का खुलासा हुआ.

Advertisement

मृतक ने महिला से लिया था कर्ज
ली और पेंग नामक व्यक्ति के बीच पहले से ही कर्ज को लेकर विवाद था. जब उसने सुना कि पेंग की 21 फरवरी को मृत्यु हो गई. इसके कुछ घंटों बाद ही वह अंतिम संस्कार गृह पहुंची और अपने साथ एक झूठा बंधक दस्तावेज और 280,000 डॉलर यानी 2.4 करोड़ का एक फर्जी मोर्गेज डॉक्यूमेंट और प्रोमिसरी नोट (वचन पत्र) लेकर पहुंच गई. 

श्रद्धांजलि देने के बहाने लेने लगी थंब इंप्रेशन
अंतिम संस्कार से पहले उसने वहां मौजूद वर्कर्स से कहा कि वह पेंग की करीबी दोस्त हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहती हैं. जब पेंग का मृत शरीर शव वाहन में रखा था, तो ली को वाहन पर चढ़ते, शव का बैग खोलते और एक कागज पर पेंग के फिंगरप्रिंट लगाते देखा गया.

Advertisement

एक कर्मचारी ने पेंग के परिवार को इसकी सूचना दी और उन्होंने पुलिस को बुलाया. अधिकारियों ने ली को गिरफ्तार कर लिया और एक नकली दस्तावेज, एक बैंक चेक और एक इंकपैड जब्त कर लिया.

बैक डेट से जमीन गिरवी के बनवाने थे कागजात
महिला ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि उसे डर था कि पेंग को दिए गए पैसे वापस नहीं लिए जाएंगे. इसलिए उसने 23 मई, 2010 की तारीख वाला एक जमीन गिरवी का जाली दस्तावेज और ली को भुगतान करने के लिए पेंग के नाम पर जारी किया गया 8.5 मिलियन का एक प्रोमिसरी नोट तैयार किया था.

ली को दस्तावेजों में जालसाजी के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है.जज ने कहा कि उसकी सजा पांच साल के लिए निलंबित कर दी गई है, क्योंकि उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और झूठे बैंक चेक पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है.

महिला को हुई दो साल की सजा और जुर्माना 
ली को सरकार को 1,600 डॉलर का भुगतान करने तथा  सरकारी विभागों या लोक कल्याण संगठनों में कुल 90 घंटे स्वैच्छिक श्रम प्रदान करने का आदेश दिया गया है. क्रिमिनेशन सेंटर के एक स्टाफ ने कहा कि मैं दो दशकों से अंतिम संस्कार घर में काम कर रहा हूं. मैंने ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »