40,000 फीट की ऊंचाई पर मना भारत की T20 World Cup में जीत का जश्न, वायरल हुआ VIDEO

भारतीय टीम की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया. देश में दीवाली जैसा माहौल रहा. इस जीत का जश्न भारतीयों ने न केवल सड़कों पर बल्कि समुद्र तल से 40,000 फीट ऊपर हवा में भी मनाया.

Advertisement
फ्लाइट में लोगों ने मनाया भारत की जीत का जश्न (तस्वीर- X/@Vinamralongani) फ्लाइट में लोगों ने मनाया भारत की जीत का जश्न (तस्वीर- X/@Vinamralongani)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2024,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. देश भर में जीत का जश्न मन रहा है. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से मात दी. मैच शुरुआत से अंत तक रोमांचक बना रहा. कभी दक्षिण अफ्रीका तो कभी भारत का पलड़ा भारी दिखा. ये मैच बारबाडोस में खेला गया था. भारत की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया. देश में दीवाली जैसा माहौल रहा. इस जीत का जश्न भारतीयों ने न केवल सड़कों पर बल्कि समुद्र तल से 40,000 फीट ऊपर हवा में भी मना.

Advertisement

इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विनम्रा लोंगानी नामक यूजर ने शेयर किया है. इसमें लंदन जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट में यात्रियों को भारत की जीत का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. लोंगानी ने बताया कि ये वीडियो उनके दोस्त ने शेयर किया था, जो फ्लाइट में था और अपने लैपटॉप पर मैच लाइव देख रहा था. 

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, '#T20WorldCup2024 में #TeamIndia की जीत का जश्न 40,000 फीट ऊपर हवा में मनाया जा रहा है. लंदन जा रही एयर विस्तारा की फ्लाइट में! मेरे दोस्त हरदीप सिंह ने (पीले रंग के कपड़ों में अपने लैपटॉप पर मैच देखते हुए) अभी-अभी मुझे यह भेजा है. आपको इन-फ्लाइट वाईफाई पसंद आएगा!' वीडियो रिकॉर्ड करने वाले विस्तारा फ्लाइट के यात्री हरदीप सिंह ने भी फ्लाइट में वाई-फाई सेवा और लाइव मैच स्ट्रीमिंग के लिए एयरलाइन को धन्यवाद दिया है. 

Advertisement

हरदीप सिंह ने लोंगानी की पोस्ट के जवाब में कहा, 'एयर विस्तारा की फ्लाइट भाग्यशाली साबित हुई. वैसे भी ये एक शानदार अनुभव था. मैच का प्रसारण बिल्कुल सही था. बॉल दर बॉल! हम इस एयरलाइंस के हकदार हैं.' बता दें, ये भारत की दूसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी है. वहीं इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »