'करियर तो अब बनने से रहा, शादी कर लो...' दुल्हन बनकर जंतर-मंतर पहुंची छात्रा, VIDEO वायरल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से हर दिन नए वीडियो सामने आ रहे हैं. इस बार दुल्हन के लिबास में पहुंची एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उसने अपने पहनावे के पीछे की वजह बताई तो लोग भी सोचने पर मजबूर हो गए.

Advertisement
पिछले कुछ दिनों में जंतर-मंतर से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं (Photo: ANI) पिछले कुछ दिनों में जंतर-मंतर से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं (Photo: ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन ने विरोध प्रदर्शन का एक नया चेहरा दिखाया है. यहां सिर्फ नारे और पोस्टर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखने का अलग अंदाज भी देखने को मिल रहा है. Gen Z की यह पीढ़ी सड़क पर प्रदर्शन करने के साथ-साथ इंस्टा रील और वायरल वीडियो के जरिए भी अपनी आवाज लाखों लोगों तक पहुंचा रही है.

Advertisement

पिछले कुछ दिनों में जंतर-मंतर से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी अपने संदेश को रचनात्मक तरीके से पेश करते नजर आए. कहीं मजेदार पोस्टर चर्चा में रहे, तो कहीं रील्स के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की गई. इन्हीं वीडियो में एक क्लिप सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है.

इस वायरल वीडियो में एक छात्रा दुल्हन के लिबास में जंतर-मंतर पहुंची दिखाई देती है. लाल जोड़ा, शादी का श्रृंगार और हाथ में विरोध का संदेश... यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पेपर लीक पर देशभर में उबाल, तस्वीरों में देखें चेन्नई से पटना तक की तस्वीरें

जब छात्रा से पूछा गया कि वह दुल्हन के लिबास में प्रदर्शन करने क्यों आई है, तो उसने कहा कि यह सिर्फ एक पोशाक नहीं, बल्कि उसकी पीड़ा का प्रतीक है. छात्रा का कहना है कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े विवादों ने युवाओं का भविष्य अनिश्चित बना दिया है.

Advertisement

देखें वीडियो

वीडियो में वह कहती है कि करियर तो अब बनने से रहा, इसलिए शादी कर लो. लड़कियों से यही कहा जा रहा है. उसके मुताबिक, जब मेहनत के बाद भी परीक्षाएं विवादों में घिर जाती हैं और भर्ती प्रक्रियाएं प्रभावित होती हैं, तो युवाओं का भरोसा टूटने लगता है.

देखें वीडियो

.

CJP आंदोलन के दौरान सामने आ रहे ऐसे वीडियो यह भी दिखाते हैं कि आज की Gen Z सिर्फ सड़कों पर प्रदर्शन तक सीमित नहीं है. वह सोशल मीडिया को भी अपनी आवाज बुलंद करने का मंच बना रही है. हर पोस्टर, हर नारा और हर प्रतीकात्मक प्रदर्शन कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच रहा है. यही वजह है कि जंतर-मंतर का यह आंदोलन अब सिर्फ प्रदर्शन स्थल तक सीमित नहीं, बल्कि मोबाइल स्क्रीन पर भी लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »