गोताखोर गुफा के और अंदर पहुंचे, यहां 8 दिन से बंद हैं 12 लड़के

कड़े प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय मदद के बावजूद उनके लापता होने के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है. मानसून की बारिश ने गलियारों को ब्लॉक कर बचाव कार्य को और अधिक जटिल बना दिया.

Advertisement
बचाव दल बच्चों को ढूंढने की उम्मीद में बचाव दल बच्चों को ढूंढने की उम्मीद में

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

थाईलैंड में बचाव दल के गोताखोर उस गुफा में कुछ किलोमीटर अंदर तक पहुंच गए हैं जहां पानी भर जाने से 12 लड़के और उनके फुटबाल कोच आठ दिन से फंसे हुए हैं.

मौसम में सुधार के साथ आज लगातार खोज अभियान जारी है. बचाव दल बच्चों को ढूंढने की उम्मीद में थाम लुआंग गुफा के भीतर पहुंचे हैं. 11 से 16 वर्ष के लड़के और उनके फुटबाल कोच करीब एक सप्ताह से अधिक समय से वहां फंसे हैं.

Advertisement

कड़े प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय मदद के बावजूद उनके लापता होने के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है. मानसून की बारिश ने गलियारों को ब्लॉक कर बचाव कार्य को और अधिक जटिल बना दिया. बहरहाल, म्यामां और लाओस के साथ लगी थाईलैंड की सीमाओं में मौसम के बेहतर होने से गोताखोर थाम लोंग की गुफा में 10 किलोमीटर अंदर तक जा पाएंगे.

फुटबॉल टीम के प्रमुख कोच नोपपरात खानथावोंग ने कहा कि वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं क्योंकि कई अच्छे संकेत मिले हैं. उन्होंने कहा, ‘बारिश रुक गई है और बचाव दल को गुफा में जाने के कई संभव मार्ग मिले हैं.’ परिजनों में बेचैनी है और वे लगातार दुआएं मांग रहे हैं. बचाव में सैनिकों सहित एक हजार लोगों को लगाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement