बुजुर्ग यात्री का कुछ इस तरह रखा ख्याल, वायरल हुई कतर एयरवेज की ये एयर होस्टेस

कतर एयरवेज के एक यात्री ने शारजाह से दोहा जा रही फ्लाइट में एक महिला केबिन क्रू मेंबर की जमकर तारीफ की है. इस पल का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
यह घटना शारजाह से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट की बताई जा रही है यह घटना शारजाह से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट की बताई जा रही है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

कतर एयरवेज की एक एयर होस्टेस का बुजुर्ग यात्री के प्रति अपनापन और संवेदनशीलता दिखाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. शारजाह से दोहा जा रही फ्लाइट में बुजुर्ग यात्री को चलने में परेशानी हो रही थी. ऐसे में एयर होस्टेस ने बहुत अपनेपन से इस बुजुर्ग यात्री की मदद की.एक साथी यात्री ने इस पूरे पल को कैमरे में रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद लोग क्रू मेंबर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

यात्री अफरीदीन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इस खास पल के बारे में बताया. अफरीदीन ने लिखा कि उन्होंने एयर होस्टेस को बुजुर्ग यात्री के साथ धैर्य, दयालुता और गर्मजोशी भरी मुस्कान के साथ पेश आते देखा. उन्होंने इसे सिर्फ रोजमर्रा की सेवा नहीं, बल्कि इंसानियत, संवेदनशीलता और देखभाल की मिसाल बताया.उन्होंने कतर एयरवेज की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि एक छोटी सी दयालुता भी किसी के सफर को बेहतर बना सकती है. उनके मुताबिक, यही वह व्यवहार है जो बेहतरीन सेवा को सिर्फ नौकरी से आगे ले जाता है.

वायरल वीडियो देखकर क्रू मेंबर ने खुद किया कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद यह कतर एयरवेज की उस एयर होस्टेस तक भी पहुंचा, जो इसमें बुजुर्ग यात्री की मदद करती दिखाई दे रही थीं. उन्होंने अपनी पहचान एया छाइडर के तौर पर बताई.

Advertisement

एया ने कमेंट में लिखा कि उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि कोई इस बातचीत को रिकॉर्ड कर रहा है. वीडियो देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई और यह पल उनके लिए और भी खास हो गया.

देखें वीडियो

उन्होंने बताया कि कतर एयरवेज में बेहतरीन सेवा को काफी महत्व दिया जाता है, लेकिन उनके लिए यात्रियों के साथ होने वाले छोटे-छोटे मानवीय जुड़ाव ही इस नौकरी को खास बनाते हैं. यात्रियों को स्वागतपूर्ण, सहज और वास्तव में उनकी परवाह किए जाने का एहसास कराना उनके लिए सिर्फ नौकरी का हिस्सा नहीं, बल्कि ऐसी चीज है जिसे वह दिल से पसंद करती हैं.एया ने वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर करने के लिए अफरीदीन का शुक्रिया भी अदा किया और कहा कि इस वीडियो ने उनके लिए एक बेहद सुखद याद ताजा कर दी.

सोशल मीडिया पर एयर होस्टेस की जमकर तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने केबिन क्रू मेंबर के व्यवहार की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि यही असली मेहमाननवाजी है. वहीं दूसरे ने कहा कि छोटी-छोटी कोशिशें भी लोगों पर लंबे समय तक असर छोड़ सकती हैं.एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस तरह की दयालुता की तारीफ होनी चाहिए. एक और शख्स ने कहा कि ड्यूटी से आगे बढ़कर सच्ची परवाह दिखाना ही इस पहल को खास बनाता है.

Advertisement

क्यों वायरल हुआ यह वीडियो?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इसलिए भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसमें किसी बड़े या असाधारण काम के बजाय एक छोटे से मानवीय व्यवहार की झलक दिखाई देती है. बुजुर्ग यात्री की परेशानी को समझना, उन्हें समय देना और सम्मान के साथ पेश आना लोगों को खासा पसंद आया. इसी वजह से वीडियो पर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »