धार्मिक स्थल के सामने इंस्टाग्राम मॉडल ने बॉयफ्रेंड संग किया अश्लील प्रैंक, हुई जेल

रुस्लान मुरोद्झोंजोडा जो सोशल मीडिया पर रुस्लान बोबियेव के नाम से चर्चित हैं उन्होंने रेड स्क्वायर पर सेंट बेसिल कैथेड्रल के करीब ओरल सेक्स का प्रैंक वीडियो बनाया था. इस दौरान रुस्लान ने पुलिस जैकेट पहन रखी थी.

Advertisement
प्रैंक स्टार हुआ गिरफ्तार (तस्वीर- Ruslani Murodzhonzoda) प्रैंक स्टार हुआ गिरफ्तार (तस्वीर- Ruslani Murodzhonzoda)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST
  • रूस में प्रैंक स्टार को प्रैंक करना पड़ा भारी
  • अश्लील प्रैंक पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताजिकिस्तान के ऑनलाइन प्रैंक स्टार (मजाक करने वाला) रुस्लान मुरोद्झोंजोडा को रूस में धार्मिक स्थल के सामने सेक्स प्रैंक (मजाक) करना भारी पड़ गया. अब उन्हें 10 महीने के लिए जेल में डाल दिया गया है जहां वो सजा पूरी करने के बाद ही बाहर आएंगे.

दरअसल रुस्लान मुरोद्झोंजोडा जो सोशल मीडिया पर रुस्लान बोबियेव के नाम से चर्चित हैं उन्होंने रेड स्क्वायर पर सेंट बेसिल चर्च के करीब अश्लील प्रैंक वीडिया बनाया था. इस दौरान रुस्लान ने पुलिस जैकेट पहन रखी थी.

Advertisement

धार्मिक भावना को आहत करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उन्हें 10 महीने की सजा सुनाई गई है. विश्व प्रसिद्ध गिरजाघर के सामने रुस्लान की प्रेमिका चिस्तोवा घुटने टेक कर एक्ट करने का नाटक कर रही थी.

इस मामले को लेकर मॉस्को की टावर्सकोई जिला अदालत ने दोनों को इंस्टाग्राम पर माफी मांगने के बावजूद लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दोषी पाया.

सजा के बाद रुस्लान को भी ताजिकिस्तान निर्वासित कर दिया जाएगा. एक बयान में, अदालत ने कहा कि मुरोद्झोंजोडा और चिस्तोवा के कार्यों ने "समाज के प्रति स्पष्ट अनादर" को दिखाया है.

बता दें कि रुस्लान को एक ऑनलाइन प्रैंक स्टार के रूप में जाना जाता है और उनकी 19 साल की प्रेमिका चिस्तोवा भी एक इंस्टाग्राम मॉडल हैं.

Advertisement

सजा से पहले, चिस्तोवा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उसने "नहीं सोचा" था कि लोग इसे नापसंद करेंगे और भावनाएं आहत होंगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »