यहां मकड़ी की लड़ाई पर लगाते हैं सट्टा... वीडियो देख आप कहेंगे- ये कुछ भी है!

इन दिनों सोशल मीडिया पर मकड़ियों की लड़ाई का दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसे खेल फिलीपींस में होते हैं. मकड़ियों की लड़ाई वहां एक पुराना खेल है. इसमें सट्टेबाजी भी होती है. लेकिन, ऐसा करना कानूनी परेशानी की वजह बन सकता है.

Advertisement
फिलीपींस में कराई जाती है मकड़ियों की लड़ाई (Photo - X/@DaMidgetZimbo) फिलीपींस में कराई जाती है मकड़ियों की लड़ाई (Photo - X/@DaMidgetZimbo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

आपने मुर्गों की लड़ाई और उस पर लगने वाले सट्टे के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी मकड़ियों की लड़ाई देखी है? फिलीपींस में मकड़ियों को आपस में लड़ाने का खेल काफी पुराना है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक स्पाइडर फाइट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

फिलीपींस में बच्चे झाड़ियों और पेड़ों से मकड़ियां पकड़ते हैं, उन्हें माचिस की डिब्बियों में रखते हैं और फिर दोस्तों के साथ उनकी लड़ाई कराते हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ जगहों पर इस खेल पर पैसे भी लगाए जाते हैं. यही सट्टेबाजी लोगों को कानूनी मुसीबत में डाल सकती है.

Advertisement

फिलीपींस के कई ग्रामीण इलाकों में मकड़ियों की लड़ाई बचपन के खेल का हिस्सा रही है. खासकर सेबू इलाके में इसे स्थानीय भाषा में 'पसाबोंग ओग दामांग' या 'साबोंग सा काका' कहा जाता है. यहां मकड़ियों को लड़ाने का तरीका भी काफी अलग है.

पेड़ों और झाड़ियों से पकड़ी जाती हैं मकड़ियां
इस खेल में शामिल होने वाले लोग पेड़ों, पौधों और झाड़ियों से मकड़ियां पकड़कर लाते हैं. इसके बाद उन्हें छोटे डिब्बों में रखा जाता है, जब तक कि मुकाबले का समय न आ जाए.

खेल के दौरान एक लकड़ी के दोनों सिरों पर दो मकड़ियों को रखा जाता है. फिर उन्हें एक-दूसरे के करीब लाया जाता है. दोनों के आमने-सामने आते ही मुकाबला शुरू हो जाता है. कई लोगों के लिए यह महज मनोरंजन का एक तरीका है, जिसे वे बचपन से खेलते आ रहे हैं.

Advertisement

हालांकि, इस खेल को लेकर सबसे बड़ा विवाद तब शुरू होता है, जब मुकाबले में जीतने वाली मकड़ी पर पैसे लगाए जाते हैं. यानी मकड़ी की जीत-हार के आधार पर सट्टा खेला जाता है.

मकड़ी की लड़ाई पर सट्टा लगाया तो हो सकती है जेल
फिलीपींस में मकड़ियों को आपस में लड़ाना अपने आप में गैरकानूनी नहीं है. लेकिन अगर इस खेल में पैसे की बाजी लगाई जाती है, तो मामला जुए का बन जाता है. ऐसे में पुलिस कार्रवाई कर सकती है और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

फिलीपींस के कानून के मुताबिक, अवैध जुए पर कार्रवाई का प्रावधान है. इन कानूनों के तहत किसी जुए में पैसे या कीमती सामान को दांव पर लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की लग्जरी लाइफ छोड़, नेपाल के लड़के से की शादी... ऐसे बचाए करोड़ों

इस मामले में कानून का जोर मकड़ियों की लड़ाई पर नहीं, बल्कि उस पर लगाए जाने वाले दांव पर है. यानी अगर कोई व्यक्ति बिना पैसे लगाए मकड़ियों का मुकाबला देखता है, तो सिर्फ इस वजह से वह जुए का आरोपी नहीं बनता. लेकिन जैसे ही मुकाबले के नतीजे पर पैसे लगाए जाते हैं, मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच सकता है.

Advertisement

दोषी पाए जाने पर चार साल तक की सजा
फिलीपींस में अवैध जुए के मामले में दोषी पाए जाने पर दो साल, चार महीने और एक दिन से लेकर चार साल और दो महीने तक की जेल हो सकती है. इसके अलावा 1,000 से 6,000 फिलीपीनी पेसो तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: एलियन जैसा दिखने वाला, कराया दर्जनों बॉडी मॉडिफिकेशन... टैटू एडिक्ट ने दिखाया 15 साल पहले कैसा दिखता था

अधिकारी लोगों को लगातार आगाह करते हैं कि मकड़ियों की लड़ाई और उस पर सट्टा लगाने के बीच कानूनी फर्क है. भले ही किसी गांव या मोहल्ले में यह खेल मनोरंजन के लिए खेला जाता हो, लेकिन इसमें पैसे की बाजी लगाना भारी पड़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »