दरवाजा खुलते ही खत्म हो जाता घर... न्यूयॉर्क में 1 लाख किराए में ऐसा अपार्टमेंट, वीडियो वायरल

कमरा इतना छोटा कि हाथ फैलाते ही दीवार छू जाए, और किराया इतना कि सुनकर ही झटका लगे. सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क का एक छोटा सा अपार्टमेंट इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसका किराया 1 लाख रुपये बताया जा रहा है.

Advertisement
कमरा इतना छोटा कि हाथ फैलाते ही दीवार छू जाए (Photo:insta/@calebwsimpson) कमरा इतना छोटा कि हाथ फैलाते ही दीवार छू जाए (Photo:insta/@calebwsimpson)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

न्यूयॉर्क शहर में एक महिला का छोटा सा अपार्टमेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वजह है उसका किराया और उसका साइज. 44 स्क्वेयर फीट के इस कमरे का किराया $1200 यानी करीब ₹1 लाख है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं.यह वीडियो अमेरिकी इन्फ्लुएंसर केलब सिम्पसन ने शेयर किया, जो शहर में लोगों से उनके किराए के बारे में पूछते हैं और फिर उनके घर का टूर दिखाते हैं.

Advertisement

कितना छोटा है यह घर

वीडियो में महिला अपने एक कमरे वाले इस छोटे से स्पेस को दिखाती है, जिसमें न किचन है और न ही प्राइवेट बाथरूम. कमरा इतना छोटा है कि उसमें खड़े होकर हाथ फैलाने पर पूरी चौड़ाई कवर हो जाती है.कमरे में एक छोटा सिंक जरूर है, लेकिन बाकी जरूरतों के लिए उसे बाहर का सहारा लेना पड़ता है.

ऐसे करती है मैनेज

महिला ने इस छोटे से कमरे को सजाने की कोशिश की है. दीवारों पर कैलेंडर, कपड़े, ब्रैसलेट और रंग-बिरंगे पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे जगह थोड़ी पर्सनल और रहने लायक लगे.सोने के लिए उसने ऊपर की तरफ लोफ्ट बेड बनाया है, जहां तक पहुंचने के लिए छोटी सी सीढ़ी का इस्तेमाल करती है.

देखें वायरल वीडियो

बाथरूम भी शेयर

इस घर की सबसे बड़ी समस्या है कि इसमें अटैच बाथरूम नहीं है. महिला को हॉलवे में बने बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसे पांच अन्य लोगों के साथ शेयर करना होता है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर बहस

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने इसे 'अलमारी' या 'जेल सेल' जैसा बताया. कुछ ने कहा कि इतने किराए में दूसरी जगहों पर बड़ा घर मिल सकता है.वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह बड़े शहरों में रहने की हकीकत है, जहां लोग छोटे स्पेस में भी समझौता कर लेते हैं.यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि बड़े शहरों में रहने की कीमत कितनी ज्यादा हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement