वायरल कंटेंट के लेजेंड थे नाना पाटेकर, जिनके ये वीडियो कभी पुराने नहीं होंगे!

नाना पाटेकर हमारे बीच में नहीं है. लेकिन, इंटरनेट के पास उनका कंटेंट इतना है कि नाना पाटेकर का 'एक्शन' कभी खत्म नहीं होगा. उनके वीडियो हमेशा वायरल होते रहेंगे.

Advertisement
नाना पाटेकर के कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते हैं. (Photo: Social Media) नाना पाटेकर के कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते हैं. (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

किसी को टेंशन में दिखाना है तो नाना पाटेकर का परेशान चेहरा, कोई गुस्से में है तो उनका तमतमाता हुआ अंदाज, अगर गुस्सा दिखाना है तो 'कंट्रोल उदय, कंट्रोल' और किसी की हालत पर तंज कसना है तो उदय शेट्टी का कोई दूसरा एक्सप्रेशन. नाना पाटेकर आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आंखें, चेहरे के हावभाव, आवाज और संवाद बोलने का अंदाज इंटरनेट की मीम लैंग्वेज का हिस्सा बन गए हैं. वो वायरल कंटेंट के एक ऐसे लेजेंड थे, जिनके वीडियो कभी पुराने नहीं होंगे. आज सोशल मीडिया पर लोग नाना पाटेकर की फिल्मों से ज्यादा उनके मीम्स को शेयर करते हैं. 

Advertisement

नाना पाटेकर के करियर की सबसे दिलचस्प बात यही है कि उनकी गंभीर एक्टिंग और कॉमेडी, दोनों ने इंटरनेट पर अपनी अलग जिंदगी बना ली. इस वजह से हर एक्सप्रेशन के लिए नाना पाटेकर के फिल्मी सीन आसानी मिल जाते हैं और उस वजह से ही वो रील्स की दुनिया में काफी वायरल हैं. तो देखते हैं उनके कौनसे वीडियो हमेशा इंटरनेट पर शेयर होते रहेंगे. 

वेलकम में उदय शेट्टी का किरदार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. फिल्म के लगभग हर दूसरे संवाद और एक्सप्रेशन को लोगों ने मीम में बदल दिया. 'कंट्रोल उदय, कंट्रोल', 'कंट्रोल मजनू, कंट्रोल', गुस्से में चिल्लाना या अचानक शांत हो जाना इनमें से कुछ भी इंटरनेट ने नहीं छोड़ा. फिल्म वेलकम 2007 में रिलीज हुई थी. लेकिन करीब दो दशक बाद भी फिल्म के सीन नई-नई रील्स में दिखाई देते हैं. 

Advertisement

नाना का कोई पुराना वीडियो किसी नए वायरल ट्रेंड के साथ जोड़ दिया जाता है और वही सीन फिर से लाखों लोगों तक पहुंच जाता है. यानी नाना की एक्टिंग का कमाल सिर्फ ये नहीं था कि उन्होंने कोई किरदार यादगार बना दिया. कमाल ये था कि इंटरनेट ने उनके किरदारों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का रिएक्शन बना दिया.

ऐसे ही क्रांतिवीर का वो चेहरा याद कीजिए, जिसके कई सीन की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर होती हैं. इंटरनेट को उनके लिए किसी कैप्शन की जरूरत नहीं पड़ती. नाना का चेहरा ही कैप्शन बन जाता है.

नाना पाटेकर की फिल्मों को देखने वाली एक पीढ़ी थी. लेकिन मीम्स और रील्स ने उनकी पहचान एक नई पीढ़ी तक पहुंचाई. हो सकता है किसी 20 साल के युवा ने नाना की पूरी फिल्म न देखी हो. लेकिन उसे उदय शेट्टी जरूर पता होगा. हो सकता है उसे क्रांतिकारी फिल्म ना पता हो, लेकिन नाना की फिल्म क्लिप्स जरूर देखी होगी. 

नाना के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने सीन और संवाद एक बार फिर तेजी से शेयर होने लगे हैं. लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भी उन्हीं क्लिप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनसे कभी इंटरनेट ने उन्हें मीम बनाया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »