खेत में घुस आया तेंदुआ... किसान झट से मोबाइल निकाल कर लेने लगा सेल्फी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बड़े आराम से एक तेंदुआ के साथ सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है. मजे की बात तो ये है कि तेंदुआ इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा और ऐसा लग रहा है कि वह इस पल को एंजॉय कर रहा है.

Advertisement
तेंदुए के साथ किसान ने ली सेल्फी (Photo - X/@@AmazingSights) तेंदुए के साथ किसान ने ली सेल्फी (Photo - X/@@AmazingSights)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

लोग सेल्फ और रील के लिए क्या-क्या जोखिम नहीं उठाते. कभी पहाड़ की चोटी से लटकना, तो चलती बाइक और कार पर स्टंट करना, हाईराइज बिल्डिंग के टॉप पर खतरनाक पोज देना या फिर खतरनाक जानवरों के साथ वीडियो बनना. अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो याकयक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. 

इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही रील वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स तेंदुए के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहा है. हैरानी की बात तो ये है कि न तो शख्स तेंदुए से घबरा रहा है और न तेंदुआ ही कोई रिएक्शन दे रहा है. रील को देखकर ऐसे लगता है, मानो वो तेंदुआ उस शख्स का पालतू हो. 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights नाम के हैंडल से ये वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है - भारत में एक किसान ने अपने खेत में घुसे तेंदुए के साथ सेल्फी ली. इस रील को शेयर करने वाले यूजर का दावा है कि तेंदुआ के साथ सेल्फी लेने वाला शख्स एक किसान है. जब तेंदुआ उसके खेत में घुस गया, तो वह आराम से उसके पास पहुंचा और उसके साथ सेल्फी लेने लगा. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ बड़े आराम से बैठा हुआ है और शख्स उसके सामने खड़ा होकर एंगल बदल-बदलकर सेल्फी ले रहा है और वो भी बिना घबराए हुए. वीडियो की शुरुआत में ऐसा लगता है कि शख्स ने पहले तेंदुए से कुछ बात की हो. फिर वह अपनी जेब से मोबाइल निकालकर फोटो लेने लग जाता है. हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Advertisement

इस वीडियो पर यूजर्स काफी फनी रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है - तेंदुए को उसकी बात माननी पड़ी क्योंकि वह अपने खेत में खड़ा था. बेसिक मैनर्स . वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन ने ग्रोक से पूछा कि इस वीडियो को वेरिफाई करो. इस पर ग्रोक ने जवाब दिया है कि ये असली फुटेज है और ऐसा लगता है कि यह बिहार में किसी जगह का है, जिसमें तेंदुआ आराम से एक शख्स के नजदीक बैठा दिखाई दे रहा है.

नोट - यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. aajtak.in इस घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement