भारत जब पाकिस्तान के खिलाफ खेलता है तो भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने चरम पर होते हैं. 4 जून को चैंपियंस ट्राफी के मुकाबले में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. कोहली के लेवल का अंदाजा पाकिस्तानी पत्रकार नजराना गफार के ट्वीट से ही लगाया जा सकता है. पाकिस्तानी पत्रकार ने लिखा की भारतीय हमारी पूरी टीम को ले जाए और बदले में कोहली को एक साल के लिए दे दें.
पिच पर भले ही वो विपक्ष से खेल रहे हो लेकिन पाकिस्तान में भी उनके फैंस हैं. पाकिस्तान के पास कोहली के स्तर को कोई खिलाड़ी तो नहीं है, जो उन्हें टक्कर दे सके, लेकिन उनका हमशक्ल उनके पास जरूर है.
कोहली का हमशक्ल कोई प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं है. वह कराची के शहीद-ए-मिलात के एक पिज्जा आउटलेट में काम करता है. ' ' ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है. इसके बाद से ही क्रिकेट फैंस स्तब्ध हैं. वो पिज्जा आउटलेट में काम करने वाला बिल्कुल विराट कोहली की तरह दिखता है.
इससे पहले अरशद खान इंटरनेट पर छाए हुआ था. वह इस्लामाबाद के पेशावर चौक पर रविवार बाजार में देखा गया था. एक लोकल फोटोग्राफर ने उसका किया था, जिसके बाद वह वायरल हो गया. वह भी विराट कोहली की तरह ही दिखता था.
केशवानंद धर दुबे