सिगरेट नहीं पीते तो मिलेगी 6 एक्स्ट्रा छुट्टी! कंपनी की अनोखी पॉलिसी हुई वायरल

जापान की Piala Inc. नामक कंपनी ने एक अनोखी नीति लागू की, जिसके तहत सिगरेट न पीने वाले कर्मचारियों को हर साल 6 अतिरिक्त छुट्टियां दी जाती हैं. कंपनी का मानना है कि स्मोकिंग ब्रेक लेने वाले कर्मचारियों की तुलना में नॉन-स्मोकर्स अधिक समय काम करते हैं.

Advertisement
 धूम्रपान न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि वर्कप्लेस प्रोडक्टिविटी को भी प्रभावित कर सकता है. ( Photo: ITG) धूम्रपान न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि वर्कप्लेस प्रोडक्टिविटी को भी प्रभावित कर सकता है. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

दुनिया भर की कंपनियां अपने कर्मचारियों की सेहत और कामकाज को बेहतर बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाती रहती हैं. जापान की एक कंपनी ने भी ऐसा ही एक अनोखा फैसला लिया, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. इस कंपनी ने उन कर्मचारियों को इनाम देने का फैसला किया जो सिगरेट नहीं पीते हैं. इन कर्मचारियों को हर साल 6 अतिरिक्त छुट्टियां दी जाती हैं. यह पहल जापान की कंपनी Piala Inc. ने साल 2017 में शुरू की थी. कंपनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि जो लोग धूम्रपान करते हैं, वे दिन में कई बार सिगरेट पीने के लिए ब्रेक लेते हैं. इससे उनका काम प्रभावित होता है और बाकी कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ता है. दूसरी ओर, जो कर्मचारी धूम्रपान नहीं करते थे, उन्हें ऐसा कोई अतिरिक्त ब्रेक नहीं मिलता था.

Advertisement

साल में 6 एक्स्ट्रा छुट्टियां दी जाएगी
कंपनी मैनेजमेंट ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और कर्मचारियों के बीच एक सर्वे कराया. सर्वे के बाद कंपनी के सीईओ ताकाओ असुका ने फैसला किया कि जो कर्मचारी स्मोकिंग नहीं करते हैं, उन्हें साल में 6 एक्स्ट्रा छुट्टियां दी जाएंगी. कंपनी का मानना था कि इससे कर्मचारियों के बीच संतुलन बना रहेगा और नॉन-स्मोकर्स को उनके समय का उचित लाभ मिलेगा. इस फैसले के पीछे सिर्फ बराबरी का विचार नहीं था, बल्कि कंपनी कर्मचारियों को धूम्रपान छोड़ने के लिए भी प्रेरित करना चाहती थी. जब कर्मचारियों को पता चला कि सिगरेट न पीने पर उन्हें अतिरिक्त छुट्टियां मिल सकती हैं, तो कई लोगों ने अपनी आदत बदलने की कोशिश शुरू कर दी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नीति के लागू होने के बाद कुछ कर्मचारियों ने धूम्रपान छोड़ भी दिया.

Advertisement

बार-बार ब्रेक लेने से काम प्रभावित
विशेषज्ञों का मानना है कि धूम्रपान न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि वर्कप्लेस प्रोडक्टिविटी को भी प्रभावित कर सकता है. बार-बार स्मोकिंग ब्रेक लेने से काम का समय कम हो जाता है. ऐसे में कंपनियां कर्मचारियों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने वाले कदम उठा रही हैं. जापान की इस पहल ने दुनिया भर की कई कंपनियों का ध्यान आकर्षित किया. इसके बाद कुछ अन्य कंपनियों ने भी कर्मचारियों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रोत्साहन देना शुरू किया. कहीं फिटनेस बोनस दिया जाने लगा तो कहीं स्वास्थ्य संबंधी लक्ष्य पूरे करने पर अतिरिक्त सुविधाएं मिलने लगीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »