कई होटल्स में लगा होता है ये बटन और जाली... क्या आप जानते हैं ये किस काम है?

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स होटल में लगे एक स्विच को दिखाकर पूछ रहा है कि आखिर इसका क्या काम है?

Advertisement
इंस्टाग्राम पर होटल में लगा स्विच वायरल है. (Photo: Insta/Youreaxmbuddy) इंस्टाग्राम पर होटल में लगा स्विच वायरल है. (Photo: Insta/Youreaxmbuddy)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

जब भी किसी लग्जरी होटल में जाते हैं तो वहां कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका सही यूज लोगों को पता ही नहीं होता है. हो सकता है शायद आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ हो. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक एक शख्स अपने होटल के वीडियो में एक स्विच और जाली दिखा रहा है और लोगों से पूछ रहा है कि आखिर ये किस काम का है. इस जाली और स्विच से क्या होता है. वीडियो वायरल के बाद अब लोग कमेंट्स में अंदाजा लगा रहे हैं और बता रहे हैं कि ये क्या हो सकता है. हालांकि, कुछ लोग इसमें मजाक भी कर रहे हैं. तो जानते हैं ये क्या है और ये किस काम का है?

Advertisement

youreaxmbuddy नाम के एक यूजर की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स अपनो होटल रूम दिखा रहा और दीवार पर लगे एक सिस्टम के बारे में पूछ रहा है कि ये किस काम का है. वीडियो में जो सिस्टम दिख रहा है, उसमें एक जाली और एक स्विच दिखाई दे रहा है. दिखने में ये वेंटिलेशन का कुछ सिस्टम लग रहा है, लेकिन इस काम को लेकर लोग कंफ्यूज है  कि आखिर ये है क्या. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं और अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर ये क्या हो सकता है.  

एक यूजर ने कमेंट किया है और बताया है कि वो रिसेप्शन पर बात करने के लिए होता है और यहां से आप बात कर सकते हैं. वहीं, एक यूजर ने अंदाजा लगाया कि ये वेंटिलेशन के लिए कुछ सिस्टम हो सकता है. लेकिन, एक यूजर के जवाब को लोग पसंद कर रहे हैं और उनकी नॉलेज की तारीफ कर रहे हैं. उस यूजर ने बताया कि ये डू नॉट डिस्टर्ब वाला बटन होता है. ये रूम की डोर बैल है, जिसे ऑन या ऑफ किया जा सकता है. आप इसे ऑन करके डू  नॉट डिस्टर्ब वाला मोड ऑन कर सकते हैं, जिससे कोई बाहर से घंटी बजाता है तो अंदर आवाज  नहीं आएगी. 

Advertisement

अगर कोई गेस्ट चाहता है कि उसे कोई भी डिस्टर्ब ना करे तो वो इसे ऑन कर सकता है, जिसके बाद डोर बैल से कोई परेशान नहीं करेगा. इसे सही जवाब माना जा रहा है. ऑनलाइन सर्च करने पर कई तरह की डोर बैल मिलती है, जो दिखने में ऐसी है. ऐसा माना जा सकता है कि डोर बैल का ही हिस्सा है. वहीं, कुछ होटल में ऐसी जाली गैस डिटेक्टर के रुप में भी लगाई जाती है, लेकिन उसके साथ ऐसा स्विच नहीं होता है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »