Video:बेटे ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लगवा दी तस्वीर

अभिजय अरोड़ा वुय्युरु ने वीडियो कॉल के दौरान अपनी मां को एक खास सरप्राइज दिया. उन्होंने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के विशाल बिलबोर्ड पर उनकी तस्वीर प्रदर्शित करवाई. मां के त्याग, संघर्ष और अपने लंबे सफर को समर्पित इस सम्मान ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया.

Advertisement
वीडियो में अभिजय अपनी मां को वीडियो कॉल करते हैं  (Photo:Insta/@abhijayarora_) वीडियो में अभिजय अपनी मां को वीडियो कॉल करते हैं (Photo:Insta/@abhijayarora_)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

मां के त्याग और संघर्ष को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता. अमेरिका में गूगल में काम कर रहे भारतीय युवक अभिजय अरोड़ा वुय्युरु ने अपनी मां के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर के विशाल बिलबोर्ड पर अपनी मां की तस्वीर लगवाकर उन्हें खास सम्मान दिया.

Advertisement

मां के लिए किया खास इंतजाम

वीडियो में अभिजय अपनी मां को वीडियो कॉल करते हैं. उन्हें एक बड़ी स्क्रीन देखने के लिए कहते हैं. कुछ ही पलों के बाद टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर उनकी मां की तस्वीर दिखाई देने लगती है. यह देखकर उनकी मां मुस्कुरा उठती हैं.अभिजय ने पोस्ट में लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन था. उन्होंने अपनी मां के सभी त्यागों और संघर्षों के लिए आभार जताने के उद्देश्य से यह कदम उठाया.

संघर्षों से भरा रहा सफर

अभिजय ने बताया कि उनका परिवार साधारण पृष्ठभूमि से आता है. उनकी मां ने अकेले उन्हें पाला.अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए लगातार मेहनत की. उन्होंने याद किया कि 2012 में IIT परीक्षा में असफल होने के बाद उन्होंने अपनी मां को रोते देखा था. उसी दिन खुद से वादा किया था कि एक दिन वह उन्हें गर्व महसूस कराएंगे. अभिजय बताते हैं कि 2016 में ग्रेजुएशन के बाद उनके पास नौकरी नहीं थी. 2017 में उन्होंने एक हैकाथॉन जीता. इसके बाद कई सालों तक उन्होंने GMAT की तैयारी की और तीन बार परीक्षा दी.

Advertisement

देखें वीडियो

हार्वर्ड और Google तक का सफर

अभिजय ने बताया कि 2021 में अमेरिकी बिजनेस स्कूलों ने उनके आवेदन खारिज कर दिए थे. कई सलाहकारों ने उन्हें अमेरिकी सपना छोड़ने की सलाह भी दी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आखिरकार 2022 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से उन्हें प्रवेश मिला और 2025 में गूगल ने नौकरी का ऑफर दिया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद लोग अभिजय की कहानी और उनकी मां के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अगर मां मुस्कुरा रही हैं तो समझो आपने जिंदगी में सब हासिल कर लिया. वहीं दूसरे ने कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक सफर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »