बॉयफ्रेंड के पिता से इश्क कर बैठी लड़की, दोनों ने की शादी!

छठी क्लास में ही एक्स-बॉयफ्रेंड के पिता पर लड़की का दिल आ गया. 16 साल की हो जाने के बाद लड़की ने शख्स के साथ रोमांस करना शुरू कर दिया. फिर बाद में दोनों ने शादी भी कर ली.

Advertisement
24 साल बड़े शख्स पर आया लड़की का दिल 24 साल बड़े शख्स पर आया लड़की का दिल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2022,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST
  • 24 साल बड़े शख्स पर आया लड़की का दिल
  • करीबियों ने कपल से बनाई दूरी

एक लड़की 6th क्लास में थी, तभी उसे उसे अपनी उम्र से 24 साल बड़ा शख्स पसंद आया गया. यह शख्स और कोई नहीं, बल्कि लड़की के पूर्व प्रेमी के पिता थे. लड़की जब 16 साल की हुई तो उसने तब 40 साल के रहे शख्स के साथ रोमांटिक रिलेशन शुरू कर दिया. आगे चलकर दोनों ने शादी भी की.

कपल की फैमिली और दोस्त इस रिलेशनशिप के खिलाफ थे, फिर भी कपल ने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. इस लड़की का नाम है सिडनी डीन. वह अब 27 की हो गई है. उसके पति पॉल की उम्र 51 साल है. दोनों अमेरिका के ओहियो में रहते हैं.

Advertisement

सिडनी डीन पहली बार पति पॉल से तब मिली थीं जब वह छठी क्लास में थीं. तब वह पॉल के बेटे को डेट कर रही थीं. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. लेकिन वे दोनों दोस्त बने रहे. सिडनी उसके साथ और उसके घर वालों के साथ टाइम बिताने के लिए उसके घर जाते रहती थीं.

सिडनी को पॉल के साथ एक कनेक्शन महसूस होने लगा. सिडनी, जब 16 साल की हो गईं तब दोनों के बीच रोमांस शुरू हुआ. बता दें कि अमेरिका के कई राज्यों में 16 साल की उम्र में सहमति से सेक्स कानूनी रूप से वैलिड है.

उधर, उम्र में बड़ी अंतर की वजह से सिडनी और पॉल के करीबियों में इस रिलेशनशिप को लेकर गुस्सा था. इसके बावजूद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली. अब शादी को भी करीब 6 साल होने को हैं. लेकिन उनके ज्यादातर करीबी इस रिश्ते को नहीं मानते हैं.

Advertisement

सिडनी मानती हैं कि उन दोनों का रिलेशनशिप पारंपरिक रिलेशनशिप से काफी अलग है. उन्होंने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पॉल से प्यार करने लगूंगी. लेकिन मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैंने ऐसा किया. मैंने सिर्फ पॉल के साथ ही रोमांस किया है.

पॉल के पहले से ही दो बच्चे थे. वह काफी समय तक इस रिश्ते के खिलाफ रहा. लेकिन अब उसकी भी शादी हो गई है और वह अब सिडनी और पॉल के रिश्ते के खिलाफ नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »