VIDEO: पेड़ पर बिजली नहीं गिरी थी, फिर आग की लपटें क्यों उगलने लगा तना?

पहली नजर में ऐसा लगता है कि पेड़ पर बिजली गिर गई है और वह धधक रहा है. लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. जर्मनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ की आग बार-बार चमकती और भड़कती नजर आती है. आखिर ऐसा क्यों हुआ, जानिए पूरी कहानी.

Advertisement
 यह घटना जर्मनी के अपोल्डा इलाके की बताई जा रही है. (Photo:X/@accuweather) यह घटना जर्मनी के अपोल्डा इलाके की बताई जा रही है. (Photo:X/@accuweather)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों जर्मनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पेड़ आग की लपटों में घिरा दिखाई देता है. आग कभी तेज हो जाती है तो कभी अचानक धीमी पड़ जाती है. पहली नजर में ऐसा लगता है कि शायद पेड़ पर सीधे आसमान से बिजली गिरी है, लेकिन असल वजह कुछ और ही है.

Advertisement

यह घटना जर्मनी के अपोल्डा इलाके की बताई जा रही है. एआरके मीडिया और एक्यूवेदर द्वारा शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, इलाके में आए तेज तूफान के दौरान एक बड़ा पेड़ टूटकर हाई वोल्टेज बिजली की लाइन पर जा गिरा. इसके बाद बिजली के तार से लगातार करंट गुजरने लगा और पेड़ में आग लग गई.

क्यों बार-बार चमक रही थीं आग की लपटें?

वीडियो की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आग लगातार एक जैसी नहीं जल रही थी. लपटें बार-बार तेज होतीं और फिर कुछ पल के लिए धीमी पड़ जातीं. यही वजह है कि कई लोगों को लगा कि पेड़ पर बार-बार बिजली गिर रही है.

हालांकि, ऐसा नहीं था. विशेषज्ञों के मुताबिक, पेड़ हाई वोल्टेज बिजली की लाइन के संपर्क में था. इसी वजह से इलेक्ट्रिकल आर्किंग हुई. बिजली के तेज प्रवाह और 50 हर्ट्ज एसी सप्लाई के कारण आग की लपटें धड़कती या पल्स करती हुई दिखाई दे रही थीं.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पेड़ की एक शाखा बिजली के तार से चिपकी हुई है. उसी जगह से आग की चमक उठती है और फिर पूरा तना जलता नजर आता है. आसपास धुआं भी फैलता दिखाई देता है. यह नजारा जितना आकर्षक दिखता है, उतना ही खतरनाक भी है.

क्या हुआ कोई बड़ा नुकसान?

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, हाई वोल्टेज लाइन पर पेड़ गिरने से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बिजली विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में गिरे हुए पेड़ या बिजली के तार के पास जाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. हाई वोल्टेज लाइन से संपर्क में आने पर जानलेवा हादसा हो सकता है.

जर्मनी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे पहली नजर में 'पेड़ पर बिजली गिरने' का मामला समझ बैठे, लेकिन सच्चाई यह है कि पेड़ आसमान से गिरी बिजली से नहीं, बल्कि हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आने से जल रहा था. यही वजह है कि उसकी लपटें बार-बार चमकती और तेज होती नजर आ रही थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »