Viral Test: 'बिना सिलिंडर जला चूल्हा', लोगों ने कहा- चमत्कार

वीडियो बनाने वाला कह रहा है कि यहां जो खाना बनाया जा रहा है उसमें बिना गैस सिलिंडर के आग जल रही है. इसको वह एक चमत्कार भी कह रहा है. साथ में खड़े श्रद्धालु यह सुनकर वीडियो में हाथ जोड़ते भी नजर आ रहे हैं.

Advertisement
गैस चूल्हा बिना सिलिंडर के जलते हुए दिखाई दे रहा गैस चूल्हा बिना सिलिंडर के जलते हुए दिखाई दे रहा

अभि‍षेक आनंद / सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 24 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो लोगों के लिए चमत्कार के साथ ही आस्था का भी विषय बन गया है. वीडियो चंडीगढ़ के एक गुरुद्वारे का है जहां भक्तों के लिए लंगर तैयार किया जा रहा है. वीडियो में एक गैस चूल्हा बिना सिलिंडर के जलते हुए दिखाई दे रहा है. कुछ लोगों ने इसे दैविक चमत्कार मान लिया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement

आज तक की टीम ने इस वायरल वीडियो की पूरी पड़ताल की और पता लगाया कि यह वीडियो किस तरीके से बनाया गया था और इस वीडियो की असल हकीकत क्या है.

चंडीगढ़ के सेक्टर 40 गुरुद्वारे के वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बिना गैस सिलिंडर के चूल्हे में आग जल रही है और उस पर खाना बनाया जा रहा है. यह खाना श्रद्धालुओं के लिए बनाया जा रहा है.

वीडियो बनाने वाला कह रहा है कि यहां जो खाना बनाया जा रहा है उसमें बिना गैस सिलिंडर के आग जल रही है. इसको वह एक चमत्कार भी कह रहा है. साथ में खड़े श्रद्धालु यह सुनकर वीडियो में हाथ जोड़ते भी नजर आ रहे हैं.

लेकिन जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की और गुरुद्वारा के प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी कृपाल सिंह से बात की तो उन्होंने पूरी वायरल वीडियो के सच से पर्दा हटाया. उन्होंने बताया कि किसी श्रद्धालु ने यह वीडियो बनाया है जो बिल्कुल झूठा है. इस तरह का चमत्कार यहा बिल्कुल भी नहीं हुआ. लोगों की आस्था से भी कहीं ना कहीं इस वीडियो के माध्यम से खिलवाड़ किया गया है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि गैस का सिलिंडर खाली हो गया था और जब उसे हटाया गया तो पाइप में कुछ गैस बची हुई थी जिससे कुछ सेकंड के लिए चूल्हा जलता रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement