करनी थी छोटी सी सर्जरी, निकाल दिया पूरा लिवर ... मरीज की मौत के बाद डॉक्टर अरेस्ट

फ्लोरिडा के एक डॉक्टर को मरीज के शरीर से गलत अंग निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. डॉक्टर की लापरवाही की वजह से मरीज की मौत हो गई. अब डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
डॉक्टर को निकालनी थी मरीज की तिल्ली, गलती से लिवर निकाल दिया (Photo - Pexels) डॉक्टर को निकालनी थी मरीज की तिल्ली, गलती से लिवर निकाल दिया (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है. फिर भी कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जब डॉक्टर ने ऐसी बड़ी लापरवाही कर दी हो, जिसकी उम्मीद उनसे कभी नहीं की जा सकती.  फ्लोरिडा से ऐसा ही एक मामला मामला सामने आया है. जब एक डॉक्टर ने मरीज के शरीर से गलत अंग निकाल दिया. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के एक डॉक्टर को एक सर्जरी के दौरान मरीज के शरीर से गलत अंग निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उस पर इस घातक गलती के लिए नए आरोप लगाए गए हैं.

Advertisement

वॉल्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि 44 साल के थॉमस शाक्नोव्स्की पर हत्या का आरोप लगाया गया है. क्योंकि उन्होंने 70 साल के  विलियम ब्रायन की सर्जरी कर तिल्ली (स्प्लीन) निकालने के बजाय ऑपरेशन कर उनका लिवर ही निकाल दिया था. इस गलती की वजह से अलबामा के उस मरीज की ऑपरेशन टेबल पर ही अत्यधिक ब्लीडिंग की वजह से मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: डॉक्टर शरीर से निकाल रहे थे अंग, ब्रेन डेड शख्स को अचानक आया होश

उस बदनाम डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस उस घातक गलती के बाद रद्द कर दिया गया. डॉक्टर पर आरोप है कि उसने ब्रायन को सर्जरी कराने के लिए मजबूर किया जब वह पेट के निचले बाएं हिस्से में दर्द के साथ मिरामार बीच के एसेंशन सेक्रेट हार्ट एमराल्ड कोस्ट अस्पताल में भर्ती हुआ था.

Advertisement

मरीज को ऑपरेशन के लिए किया था मजबूर
ब्रायन अपनी पत्नी के साथ फ्लोरिडा पैनहैंडल घूमने आए थे. ब्रायन को डॉक्टरों ने तिल्ली में समस्या का संदेह होने के बाद आगे की जांच के लिए भर्ती कर लिया. तब ब्रायन ने किसी भी तरह के सर्जिकल समाधान यानी ऑपरेशन से इनकार कर दिया था.  इसके बजाय अलबामा के मसल शोल्स में अपने घर वापस जाना चाहते थे.

यह भी पढ़ें: पेटदर्द था, अस्पताल गया शख्स तो पता चला आंत में 20 साल से फंसा था थर्मामीटर!

डॉक्टर शाकनोव्स्की ने  मरीज को अपनी तिल्ली निकलवाने के लिए उकसाया था. एक ऐसी प्रक्रिया जिसमें ब्रायन अंततः मान गया.  उस दुर्भाग्यपूर्ण ऑपरेशन के दौरान, लापरवाह डॉक्टर ने  ब्रायन की आंत और पेट में खराब दृश्यता का हवाला देते हुए ओपन सर्जरी का विकल्प चुना और लिवर के आसपास की रक्त वाहिकाओं को काटकर और स्टेपल कर दिया. इससे काफी ब्लीडिंग हुई और मरीज को कार्डियक अरेस्ट हो गया.

डॉक्टर को तिल्ली और लिवर में फर्क समझ नहीं आया
जब कर्मचारी मरीज को होश में लाने के लिए हाथ-पैर मार रहे थे, तब शाकनोव्स्की पेट का ऑपरेशन जारी रखे हुए थे और उन्होंने 4.6 पाउंड का लिवर निकालते समय सहायता के लिए किसी को नहीं बुलाया. ऑपरेशन कक्ष में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि ऑपरेशन रूम में मौजूद कर्मचारियों ने टेबल पर आसानी से पहचाने जाने वाले लिवर को देखा और जब डॉ. शाकनोव्स्की ने उन्हें बताया कि यह तिल्ली है, तो वे चौंक गए.इसके बाद ब्रायन को मृत घोषित कर दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »