पेटदर्द था, अस्पताल गया शख्स तो पता चला आंत में 20 साल से फंसा था थर्मामीटर!

एक शख्स के पेट में 20 साल से थर्मामीटर अटका हुआ था. उसे इस बात का तब तक अहसास नहीं हुआ, जब तक उससे दर्द देना शुरू नहीं हुआ. पेट दर्द की शिकायत लेकर जब वह डॉक्टर के पास गया तब शख्स को 20 साल पुरानी एक गलती याद आई.

Advertisement
12 साल की उम्र में गलती से थर्मामीटर निगल गया था शख्स (Photo - Pexels) 12 साल की उम्र में गलती से थर्मामीटर निगल गया था शख्स (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

चीन में 32 साल के एक शख्स के पेट में तेज दर्द हुआ. जब वो डॉक्टर के पास गया तो उसे दर्द की हैरान कर देने वाली वजह पता चली. क्योंकि, डॉक्टर ने जब स्कैन किया तो उसके पेट में एक थर्मामीटर फंसा हुआ दिखाई दिया. तब उस शख्स को अहसास हुआ कि उसने 20 साल पहले गलती से थर्मामीटर निगल लिया था.

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट दर्द से पीड़ित एक 32 साल का शख्स अस्पताल पहुंचा था. उसे यह जानकर गहरा सदमा लगा कि 20 साल पहले गलती से उसने जिस थर्मामीटर को निगला गया था वो अभी भी उसके शरीर के अंदर मौजूद है.

दक्षिणपूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के वेनझोउ निवासी वांग (बदला हुआ नाम) नाम के शख्स ने वेनझोउ मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल की लोंगगांग शाखा में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था. वहां स्कैन से पता चला कि उसकी छोटी आंत में कोई लंबा सा चीज फंसा हुआ है.  डॉक्टरों को संदेह था कि वह एक पारा थर्मामीटर हो सकता है.

12 साल की उम्र में निगल लिया था थर्मामीटर
चूंकि थर्मामीटर की नोक सीधे आंत की दीवार पर दबाव डाल रही थी. इसलिए इससे आंत में छेद और गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग का जोखिम पैदा हो गया था. वांग ने खुलासा किया कि उसने 12 साल की उम्र में गलती से थर्मामीटर निगल लिया था, लेकिन वह अपने माता-पिता को बताने से बहुत डरता था.

Advertisement

डॉक्टरों ने 20 मिनट में थर्मामीटर को बाहर निकाल दिया
उस समय उनके माता-पिता भी काम में व्यस्त थे. बाद में उनमें कोई एडवर्स लक्षण नहीं दिखाई दिए, इसलिए घटना को भुला दिया गया. सर्जनों ने मात्र 20 मिनट में थर्मामीटर को निकाल दिया. यह ऑपरेशन बेहद नाजुक था. क्योंकि थर्मामीटर लंबे समय तक अंदर था और वह वांग की पित्त नलिकाओं के करीब था, जिससे आंत की दीवार को नुकसान पहुंचने का काफी खतरा था.

पेट से बरामद थर्मामीटर सही सलामत था लेकिन उस पर अंकित माप के निशान मिट गए थे.अस्पताल के एंडोस्कोपी सेंटर के विशेषज्ञों ने कहा कि जो लोग कोई बाहरी वस्तु निगल लेते हैं, उन्हें तुरंत खाना-पीना बंद कर देना चाहिए, निगलना और बोलना कम कर देना चाहिए और तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए.

वेनझोउ डेली न्यूजपेपर ग्रुप के अनुसार, चीन में हर साल 10 लाख से अधिक लोग गलती से कोई बाहरी वस्तु निगलने के बाद चिकित्सा सहायता लेते हैं. इनमें से 60 प्रतिशत से अधिक मामले बच्चों के होते हैं और लगभग 60 प्रतिशत बुजुर्ग होते हैं.

एक शख्स के पेट में 52 साल तक टूथब्रश फंसा रहा
मछली की हड्डियां, मुर्गी की हड्डियां, बैटरी, चुंबक और कृत्रिम दांत सबसे आम चीज हैं, जो लोग गलती से निगल लेते हैं. पिछले साल जून में एक अन्य मामले में, मध्य चीन के अनहुई प्रांत के यांग नाम के 64 साल के व्यक्ति ने सीने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल पहुंचा था. उसके शरीर के अंदर एक टूथब्रश पाया  गया जो वहां 52 वर्षों से अंदर फंसा था.

Advertisement

12 साल की उम्र में, उसने गलती से इसे निगल लिया था, लेकिन अपने माता-पिता की डांट के डर से उसने इस घटना को छिपाने का फैसला किया, क्योंकि उसे गलतफहमी थी कि यह अपने आप घुल जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement