'कॉकपिट में पायलट से संबंध बनाए...' एयर होस्टेस ने बताया फ्लाइट्स का डार्क सीक्रेट

एयर होस्टेस और पायलट से जुड़ी कहानियां अक्सर सामने आती रहती हैं. आसमान में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर किसी फ्लाइट में केबिन के अंदर क्या होता है, यह जानने में काफी लोगों की दिलचस्पी होती है. क्योंकि, कई बार पूर्व एयर होस्टेस और क्रू मेंबर अनुभव के तौर पर ऐसी कहानियां सामने लाते हैं, जिनका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. चलिए नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही दिलचस्प कहानियों पर, जिसे खुद कुछ फ्लाइट अटेंडेंट ने बयां किया है.

Advertisement
फ्लाइट में केबिन क्रू क्या- क्या करते हैं एक एयर होस्टेस ने बताया अपना अनुभव (Photo - AI Generated) फ्लाइट में केबिन क्रू क्या- क्या करते हैं एक एयर होस्टेस ने बताया अपना अनुभव (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:41 PM IST

हवाई जहाज में सफर करते समय यात्रियों की नजर आमतौर पर सीट, खाने-पीने और खिड़की के बाहर दिख रहे बादलों पर होती है. लेकिन इन बादलों के बीच काम करने वाले पायलट और एयर होस्टेस की दुनिया कई बार ऐसी कहानियों से भरी होती है, जिनके बारे में आम लोग शायद ही जानते हों.

एक पूर्व एयर होस्टेस ने एयरलाइंस इंडस्ट्री के ऐसे ही कई किस्सों का खुलासा किया है. उसके मुताबिक, लंबी उड़ानें, अलग-अलग शहरों में ठहराव, होटल में रातें और लगातार साथ काम करने की वजह से कई बार पायलट और केबिन क्रू के बीच बेहद करीबी रिश्ते बन जाते हैं. यही वजह है कि एयरलाइन इंडस्ट्री को लेकर तरह-तरह की कहानियां सुनने को मिलती रहती हैं.

Advertisement

'कॉकपिट में बुलाया और फिर...'
द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की एक एयरलाइन में काम कर चुकी पूर्व एयर होस्टेस एबी का दावा है कि एक बार उसने उड़ान के दौरान कॉकपिट में अपने पायलट बॉयफ्रेंड के साथ निजी पल बिताए थे. उसके मुताबिक, जब को-पायलट थोड़ी देर के लिए बाहर गया तो दूसरे पायलट ने उसे कॉकपिट में बुला लिया. एबी का कहना है कि यह सब कुछ कुछ ही मिनटों में हुआ. हालांकि उसने यह भी दावा किया कि उड़ान संचालन से जुड़ी जरूरी जिम्मेदारियां उस दौरान भी निभाई जा रही थीं.

एबी के इस खुलासे ने एयरलाइन इंडस्ट्री की उस दुनिया की चर्चा फिर से शुरू कर दी है, जिसके बारे में अक्सर लोग सिर्फ अफवाहें ही सुनते हैं.

'टिंडर इन द एयर' क्यों कहते हैं कुछ लोग?
एबी बताती है कि फ्लाइट अटेंडेंट्स के बीच डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल काफी आम होता है. जैसे ही किसी नए शहर में विमान उतरता है, कई लोग अपने फोन निकाल लेते हैं. उसके अनुसार, कई बार क्रू मेंबर यात्रियों से भी दोस्ती कर लेते हैं. कुछ यात्री नंबर देकर जाते हैं, तो कभी-कभी क्रू की तरफ से भी बातचीत शुरू हो जाती है. एक मौजूदा एयर होस्टेस नोएल ने तो मजाक में अपनी नौकरी को 'टिंडर इन द एयर' तक कह दिया. उसका कहना है कि उड़ानों के दौरान उसे कई अनोखे प्रस्ताव मिले.

Advertisement

एबी खुद को एक 'पार्टी क्रू' का हिस्सा बताती है. उसके मुताबिक, कुछ पायलट और एयर होस्टेस उड़ान खत्म होने के बाद शहरों में घूमने, पार्टी करने और देर रात तक मौज-मस्ती करने के लिए मशहूर थे. वह कहती हैं कि ऐसे क्रू के साथ लेओवर यानी दूसरे शहर में रुकना कभी बोरिंग नहीं होता. कई बार होटल, बार और रेस्तरां में पूरी टीम साथ समय बिताती थी.

इंडस्ट्री में एक खास शब्द भी चलता है- 'डोर स्लैमर'. यानी वो कर्मचारी जो होटल पहुंचते ही कमरे का दरवाजा बंद कर लेते हैं और अगली फ्लाइट तक बाहर नहीं निकलते. पार्टी पसंद करने वाले लोग ऐसे साथियों से दूरी बनाकर रखते थे.

जोहान्सबर्ग क्यों माना जाता था 'पार्टी हॉटस्पॉट'
पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट स्काई टेलर के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका का जोहान्सबर्ग कई क्रू मेंबर्स के बीच पार्टी डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर था. वह बताती हैं कि होटल लेओवर के दौरान कई बार माहौल इतना खुला और बेफिक्र हो जाता था कि कुछ लोग सीमाएं भी भूल जाते थे. हालांकि स्काई खुद ऐसे आयोजनों से दूरी बनाकर रखती थीं.

एबी का दावा है कि एयरलाइन इंडस्ट्री में पायलट्स की अलग ही छवि होती है. यूनिफॉर्म, जिम्मेदारी और ऊंची सैलरी की वजह से वे अक्सर आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं. उसके मुताबिक, अच्छे दिखने वाले पायलटों को काफी अटेंशन मिलता है. कई बार यात्रियों की तरफ से भी उन्हें नंबर दिए जाते हैं. यही कारण है कि पायलट और एयर होस्टेस के रिश्तों को लेकर इंडस्ट्री में हमेशा चर्चाएं बनी रहती हैं. हालांकि यह एबी का व्यक्तिगत अनुभव और दावा है. इसे पूरे एयरलाइन उद्योग की तस्वीर नहीं माना जा सकता. 

Advertisement

एबी के अनुसार, लगातार बनने-बिगड़ने वाले रिश्तों की वजह से कई बार विवाद और तनाव भी पैदा हो जाते हैं. कुछ मामलों में रिश्तों को लेकर झगड़े और बदले की घटनाएं भी सामने आईं.उसका कहना है कि एयरलाइन इंडस्ट्री में लंबे समय तक साथ काम करने वाले लोगों के बीच दोस्ती, आकर्षण और प्रतिस्पर्धा एक साथ चलती रहती है.

दिलचस्प बात यह है कि एयरलाइन कंपनियों के नियम इन सारी कहानियों से बिल्कुल उलट होते हैं. उड़ान से पहले शराब पीने, नशे की हालत में ड्यूटी करने या सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाती है.पिछले कुछ वर्षों में कई पायलट और क्रू मेंबर अनुशासनहीनता के आरोपों में नौकरी गंवा चुके हैं. यही वजह है कि एयरलाइंस सुरक्षा और पेशेवर व्यवहार को लेकर लगातार सख्ती बरतती हैं.

यात्रियों को विमान में मुस्कुराते हुए दिखाई देने वाले पायलट और एयर होस्टेस आखिरकार इंसान ही होते हैं. लंबी उड़ानें, लगातार यात्राएं, नए शहर और साथ काम करने का माहौल कई बार ऐसे रिश्तों को जन्म दे देता है, जो बाद में चर्चा का विषय बन जाते हैं.

एबी और दूसरे पूर्व क्रू मेंबर्स के अनुभव बताते हैं कि आसमान में उड़ने वाली इस दुनिया की अपनी अलग संस्कृति है. हालांकि हर एयरलाइन कर्मचारी ऐसा जीवन जीता हो, यह जरूरी नहीं. लेकिन इन खुलासों ने जरूर लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कॉकपिट और केबिन के पीछे भी एक ऐसी दुनिया मौजूद है, जो यात्रियों की नजरों से अक्सर छिपी रहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »