फ्लाइट में अचानक उठा शख्स, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के लिए करने लगा ये अपील

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. फ्लाइट में अचानक अपनी सीट से उठे एक शख्स ने यात्रियों से ऐसी अपील की, जिसे सुनने के बाद लोग उसकी तारीफ करने लगे.

Advertisement
वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर अक्षय सोनवणे ने शेयर किया है (Photo:Insta/@akshay.sonawane_) वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर अक्षय सोनवणे ने शेयर किया है (Photo:Insta/@akshay.sonawane_)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इस प्रोटेस्ट से जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. अब एक फ्लाइट का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स यात्रियों से इस प्रोटेस्ट का समर्थन करने की अपील करता नजर आ रहा है.

वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर अक्षय सोनवणे ने शेयर किया है. वीडियो में शख्स फ्लाइट के अंदर अपनी सीट से उठता है और बाकी यात्रियों से कुछ देर उसकी बात सुनने के लिए कहता है.

Advertisement

शख्स सबसे पहले उन लोगों को धन्यवाद देता है, जो प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. वह कहता है कि अगर किसी को किसी तरह की मदद चाहिए तो वह और उसके दोस्त उनकी मदद के लिए मौजूद हैं.

देखें वीडियो

वह आगे कहता है कि अगर किसी को दिल्ली में रहने या आने-जाने के लिए मदद चाहिए तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं. इसके बाद शख्स उन लोगों से भी अपील करता है, जो किसी दूसरे काम से दिल्ली जा रहे हैं. वह कहता है कि अगर आपके पास समय है तो जंतर-मंतर पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट का समर्थन करें.

अपनी बात खत्म करने के बाद शख्स 'जय हिंद' कहता है. वीडियो पर लिखा है कि जब आप अपने देश के लिए बोल रहे होते हैं तो कोई सोशल एंग्जायटी नहीं होती.

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शख्स की तारीफ की. लोगों को उसका आत्मविश्वास काफी पसंद आया. एक यूजर ने लिखा कि मोर पावर टू यू.' दूसरे ने लिखा कि रिस्पेक्ट, ब्रदर.' वहीं कई लोगों ने 'सो प्राउड ऑफ यू' और 'गुड जॉब' जैसे कमेंट किए.

फ्लाइट के अंदर यात्रियों से प्रोटेस्ट का समर्थन करने की अपील करने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई लोग शख्स के आत्मविश्वास और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की तारीफ कर रहे हैं.

फ्लाइट के अंदर बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. हालांकि, वीडियो में किए गए दावों और जंतर-मंतर पर बताए जा रहे प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »