कनाडा में रहने वाले एक भारतीय शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि एक पेड़ काटने वाले मजदूर ने सिर्फ एक घंटे के काम के बदले उससे 700 डॉलर यानी ये इंडियन रूपये में लगभग 50 हजार बैठते हैं.इस वीडियो के बाद इंटरनेट पर कनाडा में स्किल्ड लेबर की कमाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
ये वीडियो विशाल ने अपने इंस्टा पर शेयर किया. अपने वी़डियो में वो दिखाता है कि एक आदमी कनाडा में पेड़ काटने आता है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि कनाडा में अगर किसी के पास सही स्किल और जरूरी उपकरण हों, तो ब्लू-कॉलर जॉब्स में भी शानदार कमाई की जा सकती है.
वीडियो में विशाल कहते हैं कि कौन कहता है कि कनाडा में पैसा नहीं है? इस आदमी ने सिर्फ एक घंटे में मुझसे 700 डॉलर कमा लिए, वो भी सिर्फ पेड़ की शाखाएं काटकर. मैं यह नहीं कह रहा कि यह आसान काम है. यह व्यक्ति गर्मियों में हर दिन बुक रहता है और सर्दियों में बर्फ साफ करने का काम करता है..
देखें वीडियो
उन्होंने आगे कहा कि यह काम सिर्फ मेहनत का नहीं, बल्कि स्किल और अनुभव का भी है. इस काम के लिए काफी उपकरण चाहिए होते हैं. अगर आपको यह काम आता है, तो आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं. लोग सोचते हैं कि कनाडा में पैसा कमाना मुश्किल है, लेकिन वहां घास काटने वाले, बर्फ साफ करने वाले और पेड़ काटने वाले लोग भी काफी अच्छी कमाई करते हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा कि कनाडा में यह आदमी इतनी कमाई करता है कि आपका दिमाग घूम जाएगा.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने कहा कि कनाडा जैसे देशों में डिग्री से ज्यादा स्किल की अहमियत होती है. एक यूजर ने लिखा कि यही कनाडा की सच्चाई है. कई क्षेत्रों में स्किल डिग्री से ज्यादा मायने रखती है.
एक अन्य यूजर ने कहा कि लोग ब्लू-कॉलर जॉब्स को कम आंकते हैं, लेकिन ये लोग काफी अच्छी कमाई करते हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पेड़ काटने का काम जोखिम भरा होता है और इसके लिए महंगे उपकरण व अनुभव की जरूरत पड़ती है, इसलिए इतनी फीस लेना गलत नहीं है.
aajtak.in