नशे में लोग, फुटपाथ पर बसेरा और बिखरी गंदगी... इंडियन ने दिखाया कनाडा का हाल

कनाडा और भारत के बीच फिलहाल रिश्तों में तल्खी बढ़ी हुई है. दोनों देशों के बीच रिश्ते कब सुधरेंगे, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, लेकिन इसके बावजूद एक सच यह भी है कि कनाडा में भारत के बहुत से लोग रहते हैं. कई लोग वहां रोजगार करते हैं और कई पढ़ाई भी करते हैं. इन दिनों ऐसे बहुत से वीडियो सामने आ रहे हैं जो कनाडा के ताजा हालात को बयां कर रहे हैं.

Advertisement
नशा, बिखरा हुआ कूड़ा, फुथपाथ पर ही बसेरा(Image Credit-@sanju_dahiiya) नशा, बिखरा हुआ कूड़ा, फुथपाथ पर ही बसेरा(Image Credit-@sanju_dahiiya)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

कनाडा और भारत के बीच फिलहाल रिश्तों में तल्खी बढ़ी हुई है. दोनों देशों के बीच रिश्ते कब सुधरेंगे, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, लेकिन इसके बावजूद एक सच यह भी है कि कनाडा में भारत के बहुत से लोग रहते हैं. कई लोग वहां रोजगार करते हैं और कई पढ़ाई भी करते हैं. इन दिनों ऐसे बहुत से वीडियो सामने आ रहे हैं जो कनाडा के ताजा हालात को बयां कर रहे हैं.

Advertisement

ऐसा ही एक वीडियो एक शख्स का सामने आया है, जो यह शिकायत करता है कि कनाडा अब वैसा नहीं रहा जैसा पहले था. 'sanju_dahiiya' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कनाडा की सड़कों का हाल दिखाया गया है, जो वैंकूवर शहर की सड़कों का है. वीडियो में संजू दहिया कनाडा की सड़कों के हालात दिखाते हैं, जहां लोग फुटपाथ पर सो रहे हैं, कुछ लोग नशा कर रहे हैं और सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ है.

देखें वीडियो

कुछ इसी तरह के हालात एक और वीडियो में भी दिखाए गए हैं, जिसमें वैंकूवर शहर की एक और सड़क का नजारा दिखाया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बड़ी संख्या में फुटपाथ पर सो रहे हैं. हालात ऐसे हैं जैसे फुटपाथ पर मानो एक अस्थायी बस्ती बस गई हो.

Advertisement

देखें वीडियो.

 

संजू दहिया बताते हैं कि जब वे 2018 में हरियाणा से कनाडा आए थे, तब हालात ऐसे नहीं थे. आज के हालात बिल्कुल बदले हुए हैं. बेरोजगारी बढ़ गई है, लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हो गए हैं. वैंकूवर जैसे शहर में किराये के घरों की कीमत बहुत बढ़ गई है, इसलिए लोग घर अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं.

हाल ही में कनाडा के हालात से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए थे. एक वीडियो ऐसा था जिसमें वेटर की नौकरी के लिए भारतीयों की लंबी लाइन लगी थी. वहीं, एक और वीडियो में कनाडा की एक महिला एक भारतीय के साथ बदसलूकी कर रही थी. इस वीडियो को कनाडा और भारत के बिगड़ते रिश्तों के संदर्भ में देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »